ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गोली मारकर JAP नेता की कर दी हत्या

MADEHEPURA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय काम होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि राज्य के अंदर आये दिन अपराधी और बदमाश छवि वाले लोगों द्वारा अपने काले कारनामों

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े गोली मारकर JAP नेता की कर दी हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADEHEPURA : बिहार में अपराधियों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय काम होता नजर आ रहा है। यही वजह है कि राज्य के अंदर आये दिन अपराधी और बदमाश छवि वाले लोगों द्वारा अपने काले कारनामों को अंजाम दिया जा रहा है।  इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बिहार के मधेपुरा से निकल कर सामने आया है। जहां  बेखौफ अपराधियों द्वारा एक जाप नेता को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, बिहार के मधेपुरा के पुरैनी थाना क्षेत्र स्थित बघरा मोड़ के पास SH 58 पर दिन दहाड़े जाप प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक उर्फ पिंकु सिंह को अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मार दी गई, जिसके बाद इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई है। वहीं, इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस टीम मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। उनके द्वारा अपराधियों की धर पकड़ हेतु छापेमारी की जा रही है। वहीं, इस घटना को लेकर परिजनों का बुरा हाल है। 


बताया जा रहा है कि, चौसा के भरगामा निवासी अभिषेक उर्फ पिंकु सिंह अपने बुलेट गाड़ी पर सवार होकर बिहारीगंज से अपने घर भटगामा गांव लौट रहे थे। इसी बीच पुरैनी थाना क्षेत्र के एस एच 58 बघरा मोड़ के पास घात लगाए अपराधियों द्वारा इनको गोली मार दी गई। अपराधियों द्वारा अभिषेक को तीन गोली मारी गई। इसके बाद वो लोग फरार हो गए। जिसके बाद मौके वारदात पर पहुंचे स्थानीय लोगों की मदद से जाप नेता को पुरैनी सामुदायिक केंद्र भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 


आपको बताते चलें कि, अभिषेक उर्फ पिंकु जाप के छात्र परिषद चौसा का प्रखंड अध्यक्ष था। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुरैनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, एएसआई अर्जुन कुमार ओझा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले की तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। वहीं, अपने नेता की हत्या पर स्थानीय जाप कार्यकर्ता ने पुलिस को  24 घंटो का अल्टीमेटम देते हुए मांग की है कि, अपराधियों की जल्द गिरफ्तार हो।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता