ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार में गैंगवार : 3 साल पहले जेल से निकले संजय की गोली मारकर हत्या

MADHEPURA : बिहार में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के किसी जिले से अपराध की खबर निकल कर सामने न आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ते अपराध के कारण

बिहार में गैंगवार : 3 साल पहले जेल से निकले संजय की गोली मारकर हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : बिहार में अपराधी खुलेआम तांडव मचा रहे हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो जिस दिन राज्य के किसी जिले से अपराध की खबर निकल कर सामने न आती हो। वहीं, राज्य में बढ़ते अपराध के कारण पुलिस महकमे पर भी सवाल उतना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मधेपुरा से निकल कर सामने आ रहा है। 


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर वार्ड नंबर 9 का है। जहाँ हाट से घर वापसी के दौरान बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक 40 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर मौत की नींद सुला दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शंकरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायभीर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सत्तो यादव के 40 वर्षीय पुत्र संजय यादव रायभीर हाट से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान राम टोला से पहले हथियारबंद अपराधियों के द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया। 


वहीं, इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी रीना देवी ने बताया कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधियों के द्वारा संजय यादव को घेर कर गोली मार दी गई। इसके बाद अपराधी बेखौफ होकर गांव में घुसकर भाग निकले। उन्होंने गांव के ही कुछ लोगों पर इस हत्याकांड में शामिल होने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों से मृतक संजय यादव की पुरानी अदावत चल रही थी। इस को लेकर यह घटना घटी है।


गौरतलब हो कि, मृतक संजय यादव भी अभी 3 साल पहले एक हत्याकांड मामले में जेल से बाहर आया था। अब उसकी भी हत्या हो गई। फिलहाल घटना को लेकर कोई खुलकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि, जिस जगह यह घटना घटी है कभी उसे मधेपुरा की अपराध जगत का चंबल माना जाता था। इधर घटना की जानकारी मिलते ही शंकरपुर प्रभारी थानाअध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। इस घटना के बाबत मधेपुरा एसडीपीओ अजय नारायण यादव ने बताया कि आपसी वर्चस्व और पुरानी प्रतिद्वंदिता के कारण यह घटना घटी है, परिजनों द्वारा अभी कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। पुलिस हर एंगल से घटना की जांच में जुटी हुई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता