ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार में महादलित लड़की के साथ गैंगरेप, चार मनचलों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम

MADHEPURA: मधेपुरा में एक महादलित लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार लड़के पीड़ित लड़की को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर बारी बारी से द

बिहार में महादलित लड़की के साथ गैंगरेप, चार मनचलों ने सुनसान जगह पर किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में एक महादलित लड़की के साथ गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां चार लड़के पीड़ित लड़की को जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और सुनसान जगह पर बारी बारी से दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो फरार बताए जा रहे हैं। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महादलित लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान बीच रास्ते में चार मनचलों ने उसका रास्ता रोक दिया और जबरन बाइक पर बैठाकर सुनसान जगह पर ले गए। जहां चारो ने बारी बारी से उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। वारदात को अंजाम देने के बाद चारों लड़के मौके से फरार हो गए। किसी तरह से लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।


पीड़िता के बयान पर मधेपुरा महिला थाना में चार लड़कों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने पीड़ित लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


पूरे मामले पर मधेपुरा एसडीपीओ प्रवेंद्र भारती ने बताया कि लड़की के साथ गांव के ही कुछ लड़कों द्वारा गलत काम करने की सूचना मिली है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया है और इस घटना में शामिल दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता