ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप : बेखौफ बदमाशों ने कर दी पति-पत्नी की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला दंपति का शव

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दंपति की हत्या कर दी है। घटना सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना क्षेत्र मुख्य बाजार की है। पत्नी का शव घर

बिहार में डबल मर्डर से हड़कंप : बेखौफ बदमाशों ने कर दी पति-पत्नी की हत्या, संदिग्ध हालत में मिला दंपति का शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक दंपति की हत्या कर दी है। घटना सदर अनुमंडल के गम्हरिया थाना क्षेत्र मुख्य बाजार की है। पत्नी का शव घर से मिला है जबकि पति की लाश घर से एक किलोमीटर दूर एक नहर से बरामद किया गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है।


बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह जब लोग टहलने के लिए घर से निकले थे तो नगर के पास युवक का शव देख दंग रह गए। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पति-पत्नी के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।


मृतकों की पहचान 30 वर्षीय विकास राय उर्फ बिक्कू और उसकी 27 वर्षीय पत्नी वंदना कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि डेढ़ साल पहले दोनों की शादी हुई थी। महिला की सास तीन दिन पहले अपने मायके गयी थी। घटना के वक्त घर में दूसरा कोई सदस्य मौजूद नहीं था।