ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, छापेमारी करने गए दारोगा को मारी गोली

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक दारोगा को गोली मार दी है। प्रशिक्षु दारोगा शनिवार की सुबह छापेमारी के लिए गए थे इसी दौरान अपराधिय

बिहार में बेखौफ हुए बदमाश, छापेमारी करने गए दारोगा को मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : इस वक्त की बड़ी खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक दारोगा को गोली मार दी है। प्रशिक्षु दारोगा शनिवार की सुबह छापेमारी के लिए गए थे इसी दौरान अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।


स्थानीय लोगों को सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दारोगा को इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दारोगा को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। प्रशिक्षु दारोगा का मधेपुरा मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल में इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही कोसी रेंज के DIG शिवदीप लांडे भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायल पीएसआई का हाल चाल लिया।


पुलिस को सूचना मिली थी कि उदाकिशनगंज के नेमुआ बराही गांव के पास किसी वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधी जमा हुए है। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम छापेमारी के लिए नेमुआ बराही गांव पहुंची थी। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान प्रशिक्षु दारोगा पप्पू कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पप्पू कुमार उदाकिशुनगंज थाने में पदस्थापित हैं।