ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! कारोबारी के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2.50 लाख की रंगदारी मांगी

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक हार्डवेयर कारोबारी

बिहार में तांडव मचा रहे बदमाश! कारोबारी के घर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 2.50 लाख की रंगदारी मांगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी कारोबारियों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने रंगदारी की मांग को लेकर एक हार्डवेयर कारोबारी के घर पर फायरिंग की वारदात को अंजाम दिया है। देर रात हुई फायरिंग की इस घटना के बाद कारोबारी और उसके परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। घटना सदर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 की है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित कारोबारी राजीव कुमार मंगलवार की रात अपने घर में सोये हुए थे, इसी दौरान बदमाशों ने खुद को कुरियर वाला बताकर घर का दरवाजा खटखटाया। देर रात होने के कारण जब दरवाजा नहीं खोला तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और जाते जाते रंगदारी की डिमांड वाली चिट्ठी छोड़ गए। जिसमें लिखा है कि अगर अपने परिवार की जान बचाना चाहते हो तो कल शाम 7:30 बजे तक ढाई लाख रुपये रंगदारी दे दो। पुलिस को सूचना देने पर जान से मार दिये जाओगे। 


इस घटना के बाद कारोबारी का पूरा परिवार दहशत के माहौल में जी रहा है। पीड़ित कारोबारी ने थाने पहुंचकर पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। पूरे मामले पर मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मधेपुरा सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है। एसडीपीओ के नेतृत्व में मामले के जाच और अनुसंधान के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। एसपी ने जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता