ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बिहार: गर्ल फ्रेंड ने प्रेमी का करवा दिया मर्डर, MMS बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल

MADHEPURA: प्रेमिका का MMS बनाना एक प्रेमी को काफी महंगा पड़ गया। आपत्तिनजक तस्वीरें दिखाकर प्रेमी अपने साथ रहने के लिए प्रेमिका को मजबूर करता था। प्रेमी की इस हरकत से आजिज होकर उस

बिहार: गर्ल फ्रेंड ने प्रेमी का करवा दिया मर्डर, MMS बनाकर कर रहा था ब्लैकमेल
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

MADHEPURA: प्रेमिका का MMS बनाना एक प्रेमी को काफी महंगा पड़ गया। आपत्तिनजक तस्वीरें दिखाकर प्रेमी अपने साथ रहने के लिए प्रेमिका को मजबूर करता था। प्रेमी की इस हरकत से आजिज होकर उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दे दी। प्रेमिका के घरवालों को यह बात नागवार गुजरी। जिसके बाद प्रेमिका के पिता सुबोध मंडल, चचेरे भाई आनंद कुमार और गुलशन ने युवक को अपने घर पर बुलाया। पांच लोगों ने मिलकर रिकेश कुमार की इस कदर पिटाई किया कि उसकी जान चली गयी। 


युवक की हत्या के बाद उसके शव को जमैल बहियार में फेंक दिया गया। एसपी की माने तो इस हत्याकांड में सुबोध मंडल, आनंद कुमार, गुलशन कुमार, सरोज कुमार के साथ-साथ पप्पू मंडल, रेणु देवी और प्रेमिका शामिल हैं। पुलिस ने रेणु देवी, सरोज कुमार और  प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया कि 4 मार्च की रात चौसा के फुलौत पूर्वी निवासी बुद्धदेव राय के पुत्र रिकेश कुमार का अपहरण आलमनगर थाना के कुंजौरी गांव के पास से किया गया था और 5 मार्च की सुबह रिकेश की बाइक लावारिस हालत में कुंजौरी गांव के पास मिली थी। 


जिसके बाद आलमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उदाकिशुगंज सतीश कुमार के नेतृत्व में रिकेश कुमार की बरामदगी के लिये टीम का गठन किया गया और 6 मार्च की शाम को पुलिस को यह सूचना मिली कि फुलौत पश्चिमी अंतर्गत जमैल चौड़ मकई बहियार में एक अज्ञात शव मिला है। 


शव की पहचान रिकेश कुमार के रूप में की गयी। वही जांच में जुटी पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि जबरन प्यार के मामले में प्रेमिका ने ही युवक को झांसे में रखकर घर बुलाया और प्रेमिका के घर वालों ने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। जिसमें प्रेमिका के माता-पिता, तीन चचेरे भाई व बहनोई शामिल थे। मामले को लेकर प्रेमिका, प्रेमिका की मां व बहनोई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 


लड़की ने बताया कि मैट्रिक की परीक्षा के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। इस दौरान रिकेश से उसकी फोन पर बातचीत भी होनी शुरू हो गयी। इसी दौरान रिकेश का आना जाना उसके घर पर होने लगा। तभी रिकेश ने प्रेमिका की आपत्तिजनक तस्वीरें भी अपने मोबाइल में कैद कर लिया था।  


पूछताछ के क्रम में सुबोध मंडल की पुत्री ने बताया कि कुछ माह पूर्व मैट्रिक परीक्षा के दौरान उसकी मित्रता मृतक रिकेश कुमार से हो गयी थी, दोनों एक दूसरे प्रेम करते थे और फोन पर वार्ता होती थी. इसी बीच प्रेमी, प्रेमिका के घर आन जान होने लगा. इस दौरान प्रेमी ने प्रेमिका कुछ आपत्तिजनक तस्वीर भी ले लिया था।आपत्तिनजक तस्वीरें दिखाकर प्रेमी अपने साथ रहने के लिए प्रेमिका को मजबूर करता था। प्रेमी की इस हरकत से आजिज होकर उसने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दे दी। प्रेमिका के घरवालों को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।