ब्रेकिंग
झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की रेप के बाद हत्या, शव के टुकड़े भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦झारखंड में दिल दहला देने वाली वारदात, छोटे भाई की पत्नी की रेप के बाद हत्या, शव के टुकड़े भूनने की कोशिश करने वाला जेठ गिरफ्तार✦मधुबनी में फरार ASI चंद्रमोहन सिंह का शव बरामद, बलिराजगढ़ गोलीकांड के बाद से था लापता✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले घर से भागकर किया था लव मैरिज

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। देर रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों न

बिहार: कमरे में सो रही महिला की गोली मारकर हत्या, दो साल पहले घर से भागकर किया था लव मैरिज
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से है जहां अज्ञात अपराधियों ने एक विवाहिता की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला अपने 6 साल के बेटे के साथ घर में सो रही थी। देर रात घर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर महिला की जान ले ली और फरार हो गए। घटना भर्राही ओपी क्षेत्र के मदनपुर पंचायत अंतर्गत नयानगर वार्ड एक की है।


मृतका की पहचान कॉलेज चौक निवासी मो. इस्लाम की पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि पूजा कुमारी नयानगर स्थित भाड़े के घर में अपने बेटे अमन कुमार के साथ सोई हुई थी। रात करीब दो बजे के आसपास अज्ञात अपराधियों ने घर के दरवाजा को धक्का देकर तोड़ दिया और पूजा कुमारी के सीने में गोली दाग दी। इस दौरान बगल में सोए बच्चे के पैर में भी गोली लग गई। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर बगल के लोग जब तक दौड़ कर आते तब अपराधी घर के पीछे होकर फरार हो गये।


स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे अमन कुमार ने बताया कि दो नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि मृतका का पति मो. इस्लाम पहले से शादीशुदा था, बावजूद उसने दूसरी शादी की थी। इस्लाम की पहली पत्नी कॉलेज चौक वार्ड-07 स्थित उसके घर पर रहती थी, जबकि दूसरी पत्नी मदनपुर पंचायत अंतर्गत नयानगर वार्ड एक में भाड़े के घर में रहती थी। मृतका पूजा कुमारी भी पहले से शादीशुदा थी।


स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका पूजा कुमारी का मायके कॉलेज चौक पर है। उसके घर के पास ही मो. इस्लाम टायर की दुकान करता था। इसी दौरान वह पूजा के संपर्क में आया और भागकर शादी कर लिया था। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। परिजनों के द्वारा अभी तक आवेदन नहीं दिया गया। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। 



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता