ब्रेकिंग
ED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईED का बड़ा एक्शन: TMC के तीन बैंक खातों को किया सील, अकाउंट में 440 करोड़तेजस्वी पर रोहित कुमार सिंह का बड़ा हमला, बोले- यूरोप में पार्टी के लिए नई जमीन तलाश रहे नेता प्रतिपक्षविक्रमशिला सेतु पर आज रात 10 बजे से वाहनों की आवाजाही होगी बंद, दूसरे दिन भी नहीं चलेंगी गाड़ियां; क्यों लिया गया बड़ा फैसला?JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाई

बिहार: घर में घुसकर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स

बिहार: घर में घुसकर बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, भाग रहे अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाशों के लिए किसी भी वारदात को अंजाम देना कोई बड़ी बात नहीं रह गई है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने घर में घुसकर एक शख्स के ऊपर गोली चला दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहा एक अपराधी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। गुस्साए लोगों ने बदमाश की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मुरलीगंज थाना क्षेत्र के जोरगमा वार्ड नंबर 11 की है।


बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह सवेरे बाइक सवार पांच बदमाश वार्ड संख्या 11 निवासी बैजू शर्मा के घर में घुस गए और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों को देखकर बदमाश भागने लगे, इसी दौरान एक बदमाश ने बैजू शर्मा के बेटे संतोष शर्मा के ऊपर गोली चला दी। गोली संतोष की कनपटी को छूकर निकल गई।


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को खदेड़ कर पकड़ लिया गया जबकि अन्य सभी बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की एक बाइक भी भागने के दौरान घटनास्थल पर छूट गई। लोगों ने गिरफ्त में आए बदमाश की जमकर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ के चंगुल से बदमाश को अपने कब्जे में ले लिया।


पुलिस ने घायल हुए संतोष शर्मा को इलाज के लिए मुरलीगंज सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार को बाइक से एक बकरी को ठोकर लगने को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद को लेकर सोमवार की सुबह दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों के साथ आए घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता