ब्रेकिंग
बेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोप

बिहार: घर के पास खेल रही नाबालिग बच्ची से रेप, पड़ोसी लड़के ने वारदात को दिया अंजाम

MADHEPURA: मधेपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसीखेज मामला सामने आया है। घठना शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात को अंजाम पड़ोस के ही रहने वाले नाबालिग लड़के ने

बिहार: घर के पास खेल रही नाबालिग बच्ची से रेप, पड़ोसी लड़के ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप का सनसीखेज मामला सामने आया है। घठना शंकरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। वारदात को अंजाम पड़ोस के ही रहने वाले नाबालिग लड़के ने दिया है। खेलने के दौरान आरोपी ने पीड़ित लड़की को पकड़कर उसके साथ जबरन रेप की घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित बच्ची जन्म से ही मंदबुद्धि है। रविवार की दोपहर खाना खाने के बाद घर के बगल में खेलने के लिए चली गई थी, वहां पहले से कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के रहने वाले लड़के ने बच्ची को पकड़ लिया और उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दे डाला। मौके पर मौजूद अन्य बच्चों ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। वारदात की जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश फाख्ता हो गए।


आनन-फानन में परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। लड़की के परिजनों को देख आरोपी मौके से फरार हो गया।परिजनों ने घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दिया। जिसके बाद डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और खून से लथपथ बच्ची को इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पूरे मामले पर शंकरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि डायल 112 के द्वारा बच्ची को थाना लाया गया, जिसके बाद मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा गया है। फिलहाल परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता