ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

बिहार : दुकान खोलने जा रहा था दवा कारोबारी, बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली, हालत नाजुक

MADHEPURA : बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मधेपुरा का है, जहां बदमाशों

बिहार : दुकान खोलने जा रहा था दवा कारोबारी, बाइक सवार बदमाशों ने मार दी गोली, हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : बिहार में बेखौफ अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता दिख रहा है। अपराधियों के लिए किसी को भी गोली मार देना आम बात हो गई है। ताजा मामला मधेपुरा का है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एक दवा कारोबारी को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


गंभीर रूप से घायल कारोबारी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि अपराधियों ने कारोबारी के सीने में गोली मार दिया था, जो अबतक नहीं निकल सकी है। घटना जिले के पुरैनी थाना क्षेत्र की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक पुरैनी निवासी विष्णु अग्रवाल दवा का कारोबार करते हैं। हर दिन की तरह शुक्रवार को भी वह दुकान खोलने के लिए अपने घर से निकले थे। इसी दौरान दुकान के पास पहले से मौजूद दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। जबतक आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे अपराधी वहां से फरार हो चुके थे।


आनन-फानन में उन्हें तत्काल पुरैनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम छापेमारी कर रही है। डॉक्टरों की मानें तो गोली अभी भी कारोबारी के सीने में फंसी हुई है, जिसे निकालने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।