ब्रेकिंग
JDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशJDU Bihar की नई प्रदेश कमिटी की घोषणा: 38 महासचिव, 9 प्रवक्ता, 12 उपाध्यक्ष, ललन सर्राफ बने कोषाध्यक्ष, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देश

बिहार : देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, लड़की के परिजनों ने उतार दिया मौत के घाट

MADHEPURA : मधेपुरा में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना की है, जहां देर रात एक युवक प्रेमिका से मिलने के लि

बिहार : देर रात गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, लड़की के परिजनों ने उतार दिया मौत के घाट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा में देर रात अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचे एक प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मुरलीगंज थाना की है, जहां देर रात एक युवक प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे रंगेहाथ धर दबोच लिया और उसे गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।


बताया जा रहा है कि दिनेश साह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू साह मेला देखने की बात कहकर अपने दोस्त के साथ उसकी बाइक लेकर घर से निकला था। उसने परिजनों को कहा था कि वह अपनी बहन के घर रामनवमी का मेला देखने जा रहा है। लेकिन छोटू बहन के घर नहीं जा कर अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मानें तो जैसे ही छोटू अपनी प्रेमिका के घर उससे मिलने पहुंचा, परिवार के लोग जाग गए।


जिसके बाद छोटू घबरा गया और बाइक लेकर भाग निकला हालांकि इस दौरान लड़की के परिजनों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया और गोली मार दी जबकि उसके दोस्त को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक फिलहाल मृतक छोटू के परिजनों ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। पुलिस ने इस मामले में शख के आधार पर तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।