ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

बिहार: कॉलेज कैंपस में चल रहा था शराब का कारोबार, क्लर्क का बेटा निकला तस्कर

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस शराब बेचने और पीने

बिहार: कॉलेज कैंपस में चल रहा था शराब का कारोबार, क्लर्क का बेटा निकला तस्कर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब माफिया अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस शराब बेचने और पीने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई भी कर रही है बावजूद इसके शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मधेपुरा से सामने आया है, जहां उत्पाद विभाग की टीम ने एक कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में शराब को बरामद किया है।


बताया जा रहा है कि शहर के वार्ड संख्या 15 में स्थित वेद व्यास कॉलेज के एक क्लर्क का बेटा शराब के इस कारोबार को संचालित कर रहा था। क्लर्क दीप नारायन यादव का बेटा ब्रजेश कुमार कॉलेज कैंपस में बने आवास में रहता था और यहीं से शराब की तस्करी कर रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आरोपी ब्रजेश कुमार को कॉलेज परिसर से भारी मात्रा में शराब के साथ धर दबोचा।


उत्पाद अधीक्षक सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि छापेमारी के दौरान सदर थाना क्षेत्र के वेदव्यास महाविद्यालय के परिसर से काले रंग की बाइक की डिक्की से शराब की 32 टेट्रा पैक और अंग्रेजी शराब की चार बोतलों को बरामद किया गया। इस संबंध में सौर बाजार निवासी ब्रजेश कुमार को जबकि शराब पीने के आरोप में जयपालपट्टी नीरज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपियों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।