ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूट

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियारों के साथ संचालक अरेस्ट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने छापेम

बिहार: मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी मात्रा में हथियारों के साथ संचालक अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: खबर मधेपुरा से आ रही है, जहां पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी कर हथियार, गोली, हथियार बनाने के औजार बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। 


एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिल रही थी कि उदाकिशुनगंज में मिनी मन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना के आधार पर सभी थानाध्यक्षों और ओपी अध्यक्षों को  को इसको लेकर निर्देश दिया गया था। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के उदा, वार्ड संख्या दो के रहने वाले श्यामल ठाकुर नामक शख्स अपने घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम कर रहा है।


जिसके बाद टीम गठित कर घर में छपेमारी की गई। छापेमारी के दौरान श्यामल ठाकुर को हथियार बनाते हुये पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति के घर से एक देसी कट्टा, एक अर्धनिर्मित देसी कट्टा, 2 निर्मित बैरल, फायर गोली सहित बड़ी मात्रा में हथियार बनाने का औजार बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर उसके आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है।



रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता