ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

बिहार : बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में महिला को बेरहमी से पीटा, दुष्कर्म की भी हुई कोशिश

MADHEPURA : खबर मधेपुरा से है, जहां एक बार फिर पंचायत का क्रुर चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए पंचायत के आदेश पर तबतक बेरहमी से पीटा गया जबतक की व

बिहार : बदचलन होने का आरोप लगाकर भरी पंचायत में महिला को बेरहमी से पीटा, दुष्कर्म की भी हुई कोशिश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA : खबर मधेपुरा से है, जहां एक बार फिर पंचायत का क्रुर चेहरा सामने आया है। यहां एक महिला पर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए पंचायत के आदेश पर तबतक बेरहमी से पीटा गया जबतक की वह बेहोश नहीं हो गई। घटना सदर थाना क्षेत्र के राजपुर गांव की है। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।


बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला पर गांव के ही कुछ लोगों ने बदचलन होने का आरोप लगाया था। जिसको लेकर गांव में पंचायत बुलाई गई और पंचायत ने महिला की पिटाई का फरमान सुना दिया। बांस की छड़ी को गर्म कर पूरे गांव के सामने महिला की तबतक बेरहमी से पिटाई की गई, जबतक वह बेहोश नहीं हो गई। 


इस दौरान आरोपियों ने महिला की साड़ी भी खींच ली और अर्धनग्न कर दिया। मामला तब पुलिस के सामने आया जब कुछ लोगों ने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और महिला भागकर अस्पताल पहुंची। पीड़ित महिला के मुताबिक वारदात वाले दिन देर रात वह शौच के लिए घर के बगल में मक्के के खेत में गई थी। 


इसी दौरान गांव के ही तीन-चार लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसपर बदचलन होने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि मामले में जो भी लोग संलिप्पत होंगे, उन्हें बख्सा नहीं जाएगा।