ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

बिहार: अवैध हथियारों के साथ मुखिया पति गिरफ्तार, Top 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात का है बेटा

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी के बेटे और मुखिया पति को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधिय

बिहार: अवैध हथियारों के साथ मुखिया पति गिरफ्तार, Top 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात का है बेटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिले के टॉप 10 अपराधियों में शामिल कुख्यात अपराधी के बेटे और मुखिया पति को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने कई हथियारों के साथ साथ नशीला पदार्थ भी बरामद किया है।


दरअसल, मधेपुरा पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने मुखिया पति दिलखुश यादव को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि बीते 9 जून की रात पुलिस को जानकारी मिली कि यादवनगर गांव में संतोष यादव के घर में आयोजित शादी समारोह में कुछ लोग हथियार के साथ आये हुए हैं। इस सूचना के बाद तीन थानों की संयुक्त टीम ने सशस्त्र बल के साथ यादवनगर में छापामारी की।


इस छापेमारी के दौरान ग्वालपाड़ा के विषवाड़ी निवासी टॉप-10 दुर्दान्त अपराधियों में शामिल जनेश्वर यादव के बेटे दिलखुश यादव और अरार डफरा के सौरभ कुमार को हथियार, गोली, खोखा, स्मैक एवं इनके सहयोगी सुखासन निवासी राजा कुमार उर्फ अभिषेक कुमार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने दो देसी कट्टा, एक जिंदा गोली, दो मिसफायर गोली, दो गोली का खोखा, 64 ग्राम स्मैक बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार दिलखुस यादव के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल अन्य अपराधियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता