ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

अमन हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान में बंटवारे को लेकर दोस्तों ने की थी हत्या

MADHEPURA: मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत शाहपुर में पुष्पराज उर्फ अमन कुमार नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस के कार्यशैली पर लगात

अमन हत्याकांड का खुलासा, चोरी के सामान में बंटवारे को लेकर दोस्तों ने की थी हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के ग्वालपाड़ा थाना अंतर्गत शाहपुर में पुष्पराज उर्फ अमन कुमार नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड के बाद पुलिस के कार्यशैली पर लगातार सवाल खड़े हो रहे थे। इस हत्याकांड से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है।


मधेपुरा एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच के लिए टीम का गठन किया गया था। जांच टीम ने छापेमारी कर समस्तीपुर के रंजीत मुखिया, ग्वालपाड़ा के निरंजन कुमार उर्फ नीरज, बमबम कुमार को गिरफ्तार किया जबकि अन्य तीन अपराधी भागने में सफल हो गये। हालांकि फरार तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।


गिरफ्तार अपराधियों की जब तलाशी ली गयी तब उनके पास से दो देसी मास्केट, दो कारतूस एवं तीन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों ने पुष्पराज उर्फ अमन कुमार की हत्या की बात कबूला है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अपराधियों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक पुष्पराज उर्फ अमन कुमार भी अपराधी किस्म का व्यक्ति था। 


वह गिरफ्तार अपराधियों के गिरोह का सदस्य भी था। मृतक पुष्पराज उर्फ अमन कुमार पूर्व में हत्या जैसे जघन्य कांड मे जेल भी जा चुका था। मृतक पुष्पराज उर्फ अमन कुमार इन अभियुक्तों के साथ कहीं चोरी किया था,चोरी के बाद सारा माल पुष्पराज उर्फ अमन कुमार द्वारा रख लिया गया था, जो आपस में बँटवारा करने के लिए तैयार नहीं था। इसी कारण पकड़ाये अभियुक्तों एवं अन्य अभियुक्तों द्वारा पुष्पराज उर्फ अमन कुमार को फोन कर बुलाकर मारपीट करने के बाद गोली मारकर हत्या कर दी। इन अपराधियों की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता