ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

अफेयर से नाराज पति ने किया पत्नी और बेटी का कत्ल, ससुराल में फेका सिर

MADHEPURA : मधेपुरा से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की सिर काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, पत्नी का कटा सिर लेकर आरोपी अपने

अफेयर से नाराज पति ने किया पत्नी और बेटी का कत्ल, ससुराल में फेका सिर
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा से एक हैरतअंगेज कर देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी और बेटी की सिर काटकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, पत्नी का कटा सिर लेकर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा और घर से 200 मीटर की दूरी पर एक पुलिया पर रखकर फरार हो गया. कटे सिर के नीचे से एक लेटर भी बरामद हुआ है. मधेपुरा में आरोपी के घर में पत्नी और बेटी का धड़ पड़ा था. जबकि बेटी का कटा सिर टेबल पर रखा हुआ था.


बताया जाता है कि पत्नी के अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने वारदात को अंजाम दिया है. शनिवार सुबह आरोपी पति महिला का कटा हुआ सिर लेकर ससुराल पहुंचा. आरोपी ने महिला के मायके से 200 मीटर पहले एक पुलिया पर कटे सिर को रख फरार हो गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सिर देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का कटा हुआ सिर लेकर पति के घर पहुंची. वहां बेटी की लाश देखकर पुलिस दंग रह गई.


मृतकों की पहचान मो. जिब्राहिल की पत्नी रुकसाना (30) और उसकी बेटी जिया (4) के रूप में हुई. आरोपी पति मो. जिब्राहिल श्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पोखरिया गांव निवाली है. जबकि उसका ससुराल सदर थाना क्षेत्र के गोढाईला गांव में है. पत्नी और बेटी की हत्या के बाद पति ट्रेन पकड़कर फरार हो गया. पुलिस को घटनास्थल से खून से सना एक लेटर मिला है, जिसमें उसमें कुछ आपत्तिजनक बातें लिखी हैं. साथ ही लेटर में लिखा है कि “शानदर, जबरदस्त.”


घटना को लेकर मायके वालों में बताया कि जिब्राहिल और रुकसाना की शादी 12 साल पहले हुई थी. शादी के बाद 3 बच्चे भी हुए. दो बेटे अपने चाचा के यहां रहकर पढ़ाई करते थे. वहीं मासूम बेटी घर में रहती थी. शादी के बाद से छोटी-मोटी बातों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था. पति दूसरे राज्य में सिलाई का काम करता था. इसी से घर चलता था. पिछले साल वह घर आया तो बाहर नहीं गया.


वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिब्राहिल अपनी पत्नी पर अवैध संबंध का शक करता था. इस बात को लेकर अक्सर विवाद करता था. आशंका जताई जा रही है अवैध संबंध के लेकर ही जिब्राहिल अपनी पत्नी की हत्या कर दी. सूचना मिलते ही मधेपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. मधेपुरा SP राजेश कुमार ने बतायाकि मां-बेटी की क्षत-विक्षत हालत में लाश है. लाशों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है आरोपी की तलाश में छापेमारी चल रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता