ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

55 साल के अधेड़ की घिनौनी करतूत, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार

MADHEPURA: मधेपुरा में लगातार महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक बार फिर 6 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की क

55 साल के अधेड़ की घिनौनी करतूत, 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में लगातार महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जा रहा है। ताजा मामला जिले के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र का है जहां एक बार फिर 6 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गयी। 55 साल के अधेड़ ने यह घिनौनी हरकत की है।


पीड़िता के चाचा ने बताया कि घर के ही पास में सरकारी स्कूल के मैदान में 5-6  बच्चे के साथ उनकी भतीजी खेल रही थी। तभी देर शाम पास के गांव का दिनेश यादव भतीजी को टॉफी देने के बहाने स्कूल के पीछे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का कोशिश की। इस दौरान गांव के कुछ लोगों की नजर उस पर पड़ गई और शोर सुनते ही वह वहां से भाग निकला।


बताया जाता है कि बच्ची के पिता दिल्ली में मेहनत मजदूरी का काम किया करते हैं। गांव में बच्ची अपनी माँ एवं परिवार के अन्य सदस्य के साथ रहती हैं। 6 साल की बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश करने वाले अधेड़ का नाम दिनेश यादव है जो भूमि यादव का बेटा है और वार्ड नंबर 8 लसकड़ी में रहता है। उसकी उम्र 55 वर्ष बतायी जा रही है।


परिजनों के बच्ची को उदाकिशुनगंज अस्पताल में भर्ती कराया जहांं प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल चेकअप के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मधेपुरा सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने बच्ची को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं इस बात का पता मेडिकल रिपोर्ट के आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल इस घटना को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीण आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता