ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

मधेपुरा में CSP संचालक से 2.36 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली, हालत गंभीर

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल घटने के बजाये बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बार मधेपुरा में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज क

मधेपुरा में CSP संचालक से 2.36 लाख की लूट, विरोध करने पर मारी गोली, हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: बिहार में अपराधियों का मनोबल घटने के बजाये बढ़ता जा रहा है। अपराधियों ने एक बार फिर लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस बार मधेपुरा में बदमाशों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। हथियार के बल पर अपराधियों ने CSP संचालक को अपना निशाना बनाते हुए 2.36 लाख की लूट लिये और विरोध करने पर गोली मार दी। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वही घायल सीएसपी संचालय को स्थाीय लोगों ने अस्पताल में एडमिट कराया।  


मधेपुरा के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सुखासन चकला में हथियारबंद अपराधियों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मारकर घायल कर दिया और पास रखे दो लाख 36 हजार रुपये लूटकर भाग निकले। गोली लगने से घायल सीएसपी संचालक का इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा ले जाया गया। जहां इलाज चल रहा है।


बताया जाता है कि सुखासन वार्ड नंबर 6 निवासी रामकृष्ण सिंह के पुत्र रंजीत कुमार राणा का सुखासन चकला में काली मंदिर के पास सीएसपी है। वह रोज की तरह शाम में मधेपुरा बाजार स्थित एडीबी बैंक से पैसे निकाल कर अपनी बाइक से अकेले सुखासन की तरफ लौट रहे थे कि इसी क्रम में आरपीएम कॉलेज से लगभग 100 मीटर आगे पीछे से आ रहे ब्लू रंग की यामाहा एफजेड बाइक पर सवार हथियार से लैस दो अपराधियों ने उन्हें ओवरटेक कर रोका और रुपए छीनने लगे। 


वही विरोध करने पर पीछे बैठे बदमाश ने उनपर गोली चला दी। गोली कमर में लगी और जांघ को चीरते हुए बाहर निकल गई। जिसके बाद अपराधी उनके पास से दो लाख 36 हजार रुपये लूट लिया मौके मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंच पीड़ित का बयान लिया। अस्पताल पहुंचे एसआई देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पीड़ित से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 


घटना में शामिल अपराधियों के धर पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी में जुट गयी है। इधर सरेआम हुई इस घटना के बाद सीएसपी संचालकों में आक्रोश व्याप्त है एवं सीएसपी संचालकों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की है। सीएसपी संचालकों का कहना है कि अपराधी लगातार उन्हें निशाना बना रहे हैं, वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी नहीं कर पा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता