ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

मधेपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बेचन गोस्वामी के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप म

मधेपुरा में गोली मारकर युवक की हत्या, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान बेचन गोस्वामी के 25 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में की गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


घटना मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरा करौती पंचायत के वार्ड संख्या 1 की है जहां बुधवार की शाम अमित कुमार नामक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के पिता बेचन गोस्वामी ने बताया कि चार-पांच की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। 


बताया जाता है कि पीएचसी से रेफर किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के पिता बेचन गोस्वामी घर से कुछ दूरी पर ही अपने खेत में काम कर रहे थे। तभी उनका बेटा अमित पिता का हाथ बंटाने के लिए खेत जा रहा था। 


तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। पैदल 4-5 की संख्या में पहुंचे अपराधियों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां दाग दी। सीने में दो गोली लगते ही अमित गिर पड़ा। वहीं गोली की आवाज सुनते ही आस-पास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। जब तक ग्रामीण पहुंचे तब तक सभी अपराधी मौके से फरार हो गये।


सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवक को बाइक से पीएचसी ले गए। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन मधेपुरा मेडिल अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पिता बेचन गोस्वामी ने बताया कि उनके मंझले बेटे का गांव की ही एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हाल ही में लड़का-लड़की फरार हो गया था। 


बाद में लड़की बरामद हुई। लड़के को समझा-बुझाकर वापस बुलाकर लड़की को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया था। जिसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन अचानक बुधवार को उनके बड़े बेटे अमित गोस्वामी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इधर मामले को लेकर उदाकिशुनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता