ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

मधेपुरा में मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली

MADHEPURA : बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना सूबे की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. ताजा मामला मधेपुरा जिले का है. जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली

मधेपुरा में मर्डर, अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA :  बिहार में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना सूबे की पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है. ताजा मामला मधेपुरा जिले का है. जहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना इलाके की है. जहां  पड़वा नवटोल गांव में अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान वार्ड नंबर-7 के रहने आए 55 साल के योगेंद्र दास के रूप में की गई है.


पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि योगेंद्र दास  अपने घर में सोये हुये थे तभी अपराधियों ने उनके ऊपर धावा बोला और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मुरलीगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने स घटना को अंजाम दिया है. फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है. जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता