ब्रेकिंग
बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल

मधेपुरा के बेखौफ अपराधी: लूटपाट का विरोध करने पर सत्तू व्यवसायी पर चलायी गोली, पिस्टल के बट से किया हमला

MADHEPURA: मधेपुरा के बेखौफ अपराधियों ने सत्तू व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है। उनसे दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चलायी। लेकिन सत्तु व्यवसायी इस दौरान ब

मधेपुरा के बेखौफ अपराधी: लूटपाट का विरोध करने पर सत्तू व्यवसायी पर चलायी गोली, पिस्टल के बट से किया हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHEPURA: मधेपुरा के बेखौफ अपराधियों ने सत्तू व्यवसायी को अपना निशाना बनाया है। उनसे दिनदहाड़े लूटपाट की कोशिश की और विरोध करने पर गोली चलायी। लेकिन सत्तु व्यवसायी इस दौरान बाल-बाल बच गये। जिसके बाद  बदमाशों ने पिस्टल के बट से सत्तू व्यवसायी के सिर पर हमला किया और पास रखे पांच हजार रूपये और मोबाइल छीन लिया। लूट की घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेएनकेटी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। बताया जाता है कि सुपौल के लक्ष्मिनिया वार्ड नंबर 12 निवासी चंदेश्वरी चौपाल के पुत्र मितेश कुमार बाइक पर सत्तू पीस कर घर-घर जाकर बेचने का काम करता है। इस दौरान जिवछपुर सिंहपुर जाने वाली सड़क में टोका गांव के पास काले रंग की बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने उसे रोकने की कोशिश की। 


जब वह नहीं रूका तो गोली चला दी जो सत्तू व्यवसायी मितेश के सिर के बगल से निकल गयी। जिसके बाद अपराधियों ने उसकी बाईक को धक्का देकर गिरा दिया। जिस कारण वह सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। तीनों अपराधियों ने गड्ढे में जाकर हथियार के बट से सिर पर हमला कर दिया और उसे घायल कर दिया। जिसके बाद पास रखे 5 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर गम्हरिया की तरफ भाग गये। 


स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की टीम को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को जेएनकेटी मेडिकल कालेज पुलिस ने पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़ित मितेश कुमार ने बताया की तीनों अपराधी काले रंग की स्पलेंडर बाईक पर सवार थे और घटना को अंजाम देने के बाद हथियार लहराते हुए गम्हरिया की तरफ भाग निकले।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Srikant Rai

FirstBihar संवाददाता