ब्रेकिंग
बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पहले हाथ पीछे बांधे.. फिर दे दी सजा-ए-मौत, युवक का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... 14 दिनों तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं? सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबरBihar Health News: बिहार के 6 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम! CM सम्राट का बड़ा अभियान, इन 8 बीमारियों की होगी जांचबेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोपFirst Bihar/Jharkhand की खबर का असर: झोपड़ी में चल रहे स्कूल को लेकर खुली विभाग की नींद, अब लिया गया बड़ा फैसलाबिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पहले हाथ पीछे बांधे.. फिर दे दी सजा-ए-मौत, युवक का सिर काट कर साथ ले गए हत्यारेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... 14 दिनों तक 47 ट्रेनें रहेंगी रद्द, कहीं आपकी ट्रेन भी तो शामिल नहीं? सफर से पहले पढ़ें ये जरूरी खबरBihar Health News: बिहार के 6 करोड़ लोगों के घर पहुंचेगी स्वास्थ्य टीम! CM सम्राट का बड़ा अभियान, इन 8 बीमारियों की होगी जांचबेटे की हत्या की आरोपित मां पुलिस हिरासत से फरार, बिस्कुट में जहर देकर मारने का है आरोपFirst Bihar/Jharkhand की खबर का असर: झोपड़ी में चल रहे स्कूल को लेकर खुली विभाग की नींद, अब लिया गया बड़ा फैसला

मधेपुरा का कुख्यात पटना से हुआ गिरफ्तार, दो लाख कैश भी बरामद

MADHEPURA: मधेपुरा के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव को पटना से धर दबोचा गया। बिहार STF के सहयोग से मधेपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के दानापुर से मधेपुरा के

मधेपुरा का कुख्यात पटना से हुआ गिरफ्तार, दो लाख कैश भी बरामद
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

 MADHEPURA: मधेपुरा के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव को पटना से धर दबोचा गया। बिहार STF के सहयोग से मधेपुरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटना के दानापुर से मधेपुरा के कुख्यात अपराधी मिथिलेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। इसके पास से 2 लाख रुपए कैश भी बरामद किया गया है।


कोसी रेंज के डीआईजी शिवदीप लांडे ने उदाकिशुनगंज थाने में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिथिलेश यादव मूल रूप से मधेपुरा जिले के शेखपुर चमन का रहने वाला है। मधेपुरा जिले का वह कुख्यात अपराधी है। पिछले 20 साल से पुलिस को इसकी तलाश थी। लेकिन यह बार-बार अपना ठिकाना बदल रहा था। 


जिसके कारण जिले की पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इस कुख्यात अपराधी पर कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट शामिल है। साल 2000 से लेकर 2019 के बीच का यह मामले मधेपुरा के उदाकिशुनगंज थाने में दर्ज हैं। साल 2002 में इसी थाना में कुख्यात मिथिलेश यादव पर साजिश के तहत हत्या करने और आर्म्स एक्ट का केस 92/2002 दर्ज हुआ था । इस केस में वो 20 साल से फरार चल रहा था। मिथिलेश यादव की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।