ब्रेकिंग
DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद✦DGP से अब RTI की कमान! विनय कुमार ने राजभवन में ली मुख्य सूचना आयुक्त पद की शपथ✦घर में संदिग्ध हालत में मिला मूक-बधिर महिला का शव, हत्या और दुष्कर्म की आशंका से इलाके में सनसनी✦जेडीयू में भूचाल ! इधर ललन सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र में कर रहे कैंप, उधर पटना में अनंत के कैंडिडेट के नामांकन में लग रहे 'ललन बाबू' जिंदाबाद' के नारे ✦बिहार के एक SDO ने 'पावर' का खुल्लम खुल्ला दुरूपयोग किया, हाईकोर्ट के आदेश को भी नहीं माना, अब जाकर मिली यह सजा...✦बिहार में बाढ़ से हाहाकार: 7 जिलों के पौने तीन लाख लोग प्रभावित, राहत के लिए सम्राट सरकार ने वायुसेना से मांगी मदद

घर से महज 100 मीटर पहले घात लगाए अपराधियों ने युवक को मारी गोली, हत्या की वारदात से सनसनी

Bihar Crime News: मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र में घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अज्ञात अपराधियों ने टेंट मजदूर बबलू मेहता की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के कलासन में बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक निहत्थे टेंट मजदूर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान कलासन वार्ड संख्या-4 निवासी स्वर्गीय कमलेश्वरी मेहता के पुत्र बबलू मेहता के रूप में हुई है। वह स्थानीय विदुर टेंट हाउस में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।



जानकारी के अनुसार, बबलू मेहता बुधवार देर रात कलासन बाजार स्थित गोदाम से टेंट का भारी सामान अनलोड करने के बाद पैदल अपने घर लौट रहे थे। घर से करीब 100 मीटर पहले अंधेरे में घात लगाए अज्ञात अपराधियों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली सीने के नीचे लगी, लेकिन घायल होने के बावजूद बबलू जान बचाने के लिए दौड़ते हुए अपने घर के आंगन तक पहुंचे।



घर की चौखट पर पहुंचते ही वह अचेत होकर गिर पड़े। परिजनों ने शोर सुनकर बाहर आकर उन्हें लहूलुहान हालत में देखा और ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बबलू को तत्काल चौसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



गुरुवार सुबह पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मामले की जांच एसडीपीओ पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में की जा रही है और पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।



मृतक की पत्नी सलिता देवी और छोटे भाई महेश कुमार मेहता के अनुसार, बबलू बेहद सीधे-सादे और मेहनतकश व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद या रंजिश नहीं थी। अचानक हुई हत्या से परिवार में मातम है, जबकि घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और आक्रोश का माहौल है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता