ब्रेकिंग
पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत 20 घायलडेहरी EO हत्याकांड: मृतक की पत्नी के आरोपों पर चिराग के विधायक सोनू सिंह की सफाई, कहा-इस मामले की निष्पक्ष जांच होजेपी गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप, पटना में 6.5 KM गंगा चैनल और नए पार्क-कैफेटेरिया होंगे विकसित लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने वापस ली अपनी सुरक्षा, पटना से सामने आई बड़ी खबरडेहरी EO विमल कुमार हत्याकांड: ड्राइवर की गिरफ्तारी के बाद पत्नी के आरोपों पर गरमाई राजनीति, तेजस्वी ने सरकार से पूछा..क्या सोनू सिंह का एनकाउंटर होगा?

बिहार : बारात में मछली के मुड़ा के लिए भिड़े गांव वाले, मारपीट के साथ खूब चली कुर्सियां, 11 लोग जख्मी

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मछली के फेवेरेट पीस के लिए खूब मारपीट हुई. इस मारपीट में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज

बिहार : बारात में मछली के मुड़ा के लिए भिड़े गांव वाले, मारपीट के साथ खूब चली कुर्सियां, 11 लोग जख्मी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है जहां मछली के फेवेरेट पीस के लिए खूब मारपीट हुई. इस मारपीट में 11 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना जिले के भोरे थाने के सिसई टोला भटवलिया की है. जानकारी के अनुसार, भोरे के सिसई टोला में छठू गोंड की बेटी की शादी थी. बारात उचकागांव के नरकटिया से आई थी. बारातियों को मछली चावल परोसा गया. कुछ बारातियों ने मछली के मुड़े की मांग की. मछली का मुड़ा नहीं परोसे जाने पर बारातियों और ग्रामीणों के बीच बहस होने लगी. देखते ही देखते मामला मारपीट में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर कुर्सियां चलाईं. इस दौरान 11 लोग जख्मी हो गए.


घटना के बाद से दोनों पक्षों में तनाव है. पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों के अलग-अलग बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. इस मामले में हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार का कहना है कि पुलिस दोनों पक्षों के मामले की जांच कर रही है.

टैग्स