ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

मां की ममता हुई शर्मसार: अपने 6 बच्चों को मां ने कुएं में फेंका, पानी में छटपटाते और दम तोड़ते बच्चों को कुएं के बाहर बैठकर देखती रही कलयुगी मां

DESK: इस घटना ने मां की ममता को शर्मसार करने का काम किया है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने वह कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान है। आप भी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल दिल को

मां की ममता हुई शर्मसार: अपने 6 बच्चों को मां ने कुएं में फेंका, पानी में छटपटाते और दम तोड़ते बच्चों को कुएं के बाहर बैठकर देखती रही कलयुगी मां
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इस घटना ने मां की ममता को शर्मसार करने का काम किया है। घरेलू विवाद के बाद महिला ने वह कदम उठाया जिसे देख हर कोई हैरान है। आप भी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। दरअसल दिल को झकझोर देने वाली घटना महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के बोरवाड़ी गांव की है जहां एक मां ने अपने कलेजे के टूकड़े को कुएं में जिंदा फेंक डाला। वो भी एक नहीं बल्कि 6 बच्चों को एक-एक करके कुएं में फेंक दिया और कुएं के बाहर बैठकर बच्चों को तड़पते हुए देखते रही लेकिन उसे बचाने की कोशिश नहीं की। 


आखिरकर तड़प-तड़प कर 6 बच्चों ने दम तोड़ दिया। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। बच्चों की मौत के बाद महिला ने खुद भी कुएं में छलांग लगा दी हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है। 


मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार यानी आज सभी 6 शवों को बाहर निकाला है। मृतकों में 5 लड़कियां और 1 लड़का शामिल है। गिरफ्तार महिला की उम्र 30 साल है। आरोपी महिला का नाम चिखुरी सहनी बताया जा रहा है। महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की तब पता चला कि बीते सोमवार को ससुर ने उसकी बुरी तरह से पिटाई कर दी थी। इसी बात से गुस्साईं महिला ने 6 बच्चों को मारने का मन बना लिया और इसमें वह कामयाब भी हो गयी।


वह सभी बच्चों को लेकर पास के ही कुएं के पास पहुंच गयी और एक-एक कर सभी बच्चों को कुएं में फेंक दिया जिससे सभी की दर्दनाक मौत हो गयी। बच्चों को फेंकने के बाद जब तक बच्चों की मौत नहीं हो गयी तब तक वह कुएं के बाहर बैठकर उसे झांकती रही। मृतकों में 10 वर्षीय रोशनी, 5 वर्षीय विद्या, 8 वर्षीय करिश्मा, रेशमा  6 वर्षीय, शिवराज 3 साल और 3 साल की राधा शामिल हैं।