ब्रेकिंग
हार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ताहार्डवेयर कारोबारी को गोली मारने के बाद लीची बागान में छिपकर बैठा आरोपी, ड्रोन से तलाश जारीपटना में स्कॉर्पियो चालक की संदिग्ध मौत पर बवाल, परिजनों ने किया सड़क जाम हंगामा, यातायात बाधित बिहार के सरकारी अस्पतालों की खुली पोल: हाजिरी बनाकर स्वास्थ्यकर्मी गायब, दर्द से तड़पती रही गर्भवती, एक बेंच पर दो मरीजपिता के सामने हार्डवेयर व्यवसायी को दुकान में घुसकर मारी गोली, हालत गंभीर, स्थानीय शराब तस्कर ने घटना को दिया अंजाम बांकीपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी अभिषेक कुमार से ज्यादा पढ़ी-लिखी और संपत्ति में आगे हैं RJD की रेखा गुप्ता

मां के साथ सोया नवजात रातभर में बांका से पहुंचा गोड्डा, जानिए क्या है मामला

BANKA: हैरान करने वाला मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां एक नवजात अपने घर में मां के साथ सोया था लेकिन जब उसकी नींद खुली तो वह गोड्डा पहुंच चूका था। इससे पहले कि आप चौंक जाए, ह

मां के साथ सोया नवजात रातभर में बांका से पहुंचा गोड्डा, जानिए क्या है मामला
First Bihar
3 मिनट

BANKA: हैरान करने वाला मामला बिहार के बांका जिले का है, जहां एक नवजात अपने घर में मां के साथ सोया था लेकिन जब उसकी नींद खुली तो वह गोड्डा पहुंच चूका था। इससे पहले कि आप चौंक जाए, हम आपको पूरी खबर बताते हैं। 2 महीने का बच्‍चा अपनी मां के साथ सो रहा था। इसी दौरान चोरों ने उसे उठा लिया। शक के आधार पर एक महिला के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई। पूछताछ में महिला ने बच्‍चा चुराने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि उसने बच्‍चे को अपने दूसरे पति के पास गोड्डा पहुंचा दिया है। बांका पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस महिला का अक्सर बच्चे के घर आना-जाना लगा रहता था। 


घटना सदर थाना में बीते शनिवार को हुई थी। बांका पुलिस ने बच्चे को बरामद कर लिया है। साथ ही बच्‍चा चोरी करने वाली महिला और उनके पति की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। चोरी की घटना बांका के मानिकचक स्थित सरिता देवी के झोपड़ीनुमा घर से हुई थी। सरिता देवी अपनी बेटी और दो माह के बच्चे के साथ रात में सो रही थी। देर रात नींद खुलने पर मां के पास बच्चा नहीं था, जिसके बाद उसकी चिंता बढ़ गई। काफी खोजबीन के बावजूद भी बच्चा नहीं मिल पाया। 


सुबह जब मामला प्रकाश में आया तो गांव की एक महिला गायब बताई गई। ये महिला अक्सर सरिता के घर आया करती थी। पिछले कुछ दिनों से वह रोज उनके घर आती थी और बच्चे को प्यार करती थी। शक के आधार पर इसकी जानकारी बांका पुलिस को दी गई। पुलिस ने महिला की खोजबीन कर उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में महिला ने बच्चे की चोरी की बात स्वीकार कर ली। घटना को लेकर सदर एसडीपीओ डीसी श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे को माता’पिता को सौंप दिया जाएगा। 

टैग्स