ब्रेकिंग
बिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में दिल्ली जैसी वारदात, कार में नाबालिग से गैंगरेप; तीन आरोपियों में से दो गिरफ्तारबिहार का भ्रष्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी गिरफ्तार, 75 हजार रिश्वत लेते निगरानी ने रंगेहाथ दबोचानेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्त

मां-बाबूजी को खूश करने के लिए बन गया फर्जी DSP,शादी के बायोडाटा में भी लिखा IPS

PATNA: पटना के कारगिल चौक से एक फर्जी डीएसपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। जो लोगों से ठगी किया करता था। इस शातिर की पहचान मधुबनी निवासी विजय कुमार भारती के रूप में हुई है। मां बाबू ज

मां-बाबूजी को खूश करने के लिए बन गया फर्जी DSP,शादी के बायोडाटा में भी लिखा IPS
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना के कारगिल चौक से एक फर्जी डीएसपी को पुलिस गिरफ्तार किया है। जो लोगों से ठगी किया करता था। इस शातिर की पहचान मधुबनी निवासी विजय कुमार भारती के रूप में हुई है। मां बाबू जी को खुश देखने के लिए उसने वर्दी पहनी थी। अब वह गांधी मैदान पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। गांधी मैदान के पास एक ऑटो चालक से भिड़ने के बाद ही उसका पोल खुल गया और पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। 


बता दें कि पटना के कारगिल चौक के पास ऑटो चालक और फर्जी डीएसपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जो हंगामे में तब्दिल हो गया। इस दौरान वह ऑटो चालक से कहने लगा कि तुम मुझे जानते नहीं हो हम डीएसपी साहब हैं। इस दौरान लोगों की भीड़ भी इक्टठी हो गयी। लोगों की भीड़ को देखते हुए गांधी मैदान थाने की गश्ती वैन भी मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने जब मामले की जानकारी ली तब ऑटो चालक ने पूरी बात बतायी।


 जिसके बाद गांधी मैदान पुलिस ने झगड़ा कर रहे व्यक्ति से परिचय पत्र मांगा तब उसका भेद खुल गया। खुद को डीएसपी कहने वाले शख्स ने जो आईडी कार्ड पुलिस को दिखाया उसमें किसी भी वरीय अधिकारी का साइन नहीं है। पुलिस को यह समझने में जरा भी देर नहीं लगी की यह फर्जी आईकार्ड है। पुलिस ने अपने वरीय पदाधिकारी को इस मामले की जानकारी दी। 


वरीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद शख्स को गांधी मैदान थाने ले जाया गया। जहां पुलिस ने उससे पूछताछ की तब पता चला कि वह मधुबनी का रहने वाला है। अपने नाम उसने विजय कुमार भारती बताया और पिता का नाम डॉ. बिन्देश्वर मंडल बताया। विजय भारती ने बताया कि भले ही वह फर्जी डीएसपी है लेकिन माता-पिता को खुश रखने के लिए उसने डीएसपी की वर्दी को पहना। पुलिस ने उसके पास से वर्दी, बैच, टोपी, डीजीपी के नाम का मुहर बरामद किया है। फिलहाल गांधी मैदान थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


मां-बाबूजी को खूश करने के लिए बन गया फर्जी DSP,शादी के बायोडाटा में भी लिखा IPS