ब्रेकिंग
ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्टट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में बड़े पैमाने पर तबादला, एक हफ्ते में ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश, देखिये पूरी लिस्ट..बिहार की इन दो चीनी मिलों को मिली हरी झंडी... सरकार ने नई सहकारी मिल बनाने को दी मंजूरी, जानिए कब से शुरू होगा कामजमुई की घटना पर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, X पर वीडियो शेयर कर जमकर बरसेMDR का विरोध: 2000 से ज्यादा का पेट्रोल-डीजल-CNG लेने पर UPI से पेमेंट नहीं!, सिर्फ देना होगा कैशबंगाल में बैठे थे मालिक, पूर्णिया में हो गई रजिस्ट्री... आखिर कैसे हुआ यह फर्जीवाड़ा? शिकायत पर DM ने तलब की रिपोर्ट

लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक धंधेबाज की भी हुई गिरफ्तारी

GOPALGANJ : गोपालगंज में वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने लग्जरी गाड़ी से जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. वहीं इस मामले में उत्पाद पुलिस ने एक धंधेबाज को भी रं

लग्जरी गाड़ी से भारी मात्रा में शराब बरामद, एक धंधेबाज की भी हुई गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : गोपालगंज में वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने लग्जरी गाड़ी से जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है. वहीं इस मामले में उत्पाद पुलिस ने एक धंधेबाज को भी रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. यह कारवाई उत्पाद विभाग ने हथुआ थाना के मिश्र बतरहा के समीप की है. 


उत्पाद विभाग के अधीक्षक राकेश कुमार के मुताबिक चुनाव को लेकर पूरे जिले व यूपी सीमा से सटे सभी वाहनों की सघन तलाशी शुरू कर दी गयी है. इस दौरान उत्पाद विभाग की टीम के द्वारा हथुआ थाना के मिश्र बतरहा के समीप यूपी के तरफ से आने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही थी. 


वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग ने लग्जरी गाड़ी से करीब 40 कार्टन विदेशी शराब जब्त कर ली है. और इस मामले में एक धंधेबाज को भी रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार धंधेबाज का नाम सुभाष चन्द्र मौर्य है जो कि लखनऊ का रहने वाला है और शराब लखनऊ से सीवान के लिए लाया जा रहा था. इस मामले में उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार धंधेबाज से पूछताछ कर रही है. जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया जायेगा.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता