ब्रेकिंग
YouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछYouTuber की पिटाई मामले में SHO समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, तेजस्वी यादव की पहल के बाद एक्शनतेज प्रताप यादव को फिर मिली धमकी, वीडियो वायरल करने की बात कह पैसे मांगने का दावा‘असल GDP लोगों की जेब और रसोई से देखिए’, तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के दावे पर उठाए सवालबिहार में अपराधियों का तांडव: उप मुखिया समेत दो लोगों को मारी गोली, गोलीबारी से इलाके में हड़कंपNEET-UG पेपर लीक मामले में संजीव मुखिया फिर रिमांड पर, EOU ने की गहन पूछताछ

लूडो में जीत का पैसा मांगने पर दोस्त ने मार दी गोली, घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक के भाई को भी जान से मारने की दी धमकी

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां ऑनलाइन गेम के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। गेम में जीता हुआ पैसा मांगने पर गुस्साएं दो साथियों ने गोली मारकर एक युवक की हत

लूडो में जीत का पैसा मांगने पर दोस्त ने मार दी गोली, घटना के प्रत्यक्षदर्शी मृतक के भाई को भी जान से मारने की दी धमकी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BHAGALPUR: भागलपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही जहां ऑनलाइन गेम के चक्कर में एक युवक की जान चली गयी। गेम में जीता हुआ पैसा मांगने पर गुस्साएं दो साथियों ने गोली मारकर एक युवक की हत्या कर दी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र स्थित महेशपुर काली मंदिर के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना बुधवार की है जब दोस्तों ने इंटर के छात्र सागर यादव को घर से बुलाकर गोली मार दी जिससे मौत हो गयी। मृतक का भाई मुकेश जो खुद घटना का प्रत्यक्षदर्शी है उसने बताया कि पास के ही अजय मंडल के बेटे पुतुल ने सागर को गोली मारी है साथ ही उसको भी गोली मारने की धमकी दी है। 


मृतक के परिजनों ने बताया कि सागर दोस्तों के साथ लूडो गेम ऑनलाइन खेला करता था। इस दौरान उसने 600 रुपये भी जीता था। जब वह जीत का पैसा अपने दो साथियों से मांगने लगा तब इसे लेकर विवाद शुरू हो गया। पुतुल ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन कर रही है। सिटी एएसपी शुभम आर्य ने बताया कि इस मामले में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस मामले में जो भी दोषी होंगे उस पर कार्रवाई की जाएगी।