ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लव जिहाद में हैवानियत? एजाज ने पत्नी पर चाकू के 23 वार किये, पहले से शादीशुदा होने का राज खुला तो बना हैवान

DESK: कर्नाटक में दरिंदगी की ऐसी कहानी सामने आयी है जो रूह कंपाने वाली है। एजाज नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से 23 वार किये। जिंदगी मौत से जूझती पत्नी अस्पताल में भर्त

लव जिहाद में हैवानियत? एजाज ने पत्नी पर चाकू के 23 वार किये, पहले से शादीशुदा होने का राज खुला तो बना हैवान
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कर्नाटक में दरिंदगी की ऐसी कहानी सामने आयी है जो रूह कंपाने वाली है। एजाज नाम के एक शख्स ने अपनी पत्नी पर चाकू से 23 वार किये। जिंदगी मौत से जूझती पत्नी अस्पताल में भर्ती है। पहले से शादीशुदा एजाज ने अपनी पहली शादी की बात छिपाकर अपूर्वा नाम की लड़की से ब्याह रचाया था। जब राज खुल गया तो एजाज हैवान बन गया। इस वाकये के बाद हंगामा खड़ा हो गया है। कई संगठन इसे लव जिहाद का मामला बताकर आंदोलन पर उतर आये हैं।


MBA स्टूडेंट ने ऑटो ड्राइवर से कर ली थी शादी

ये लव स्टोरी हैरान कर देने वाली है. कर्नाटत के हुबली में अपूर्वा पुराणिक नाम की लड़की एमबीए की पढ़ाई कर रही थी. वहीं एजाज नाम का युवक ऑटो रिक्शा चलाता था. एमबीए की पढ़ाई कर रही लड़की को ऑटो रिक्शा ड्राइवर एजाज से शादी कर ली. अपने घर वालों के तमाम विरोध के बावजूद 2018 में अपूर्वा ने एजाज से शादी की थी. एजाज ने शादी के लिए उसका धर्म परिवर्तन कराया. अपूर्वा का नाम बदल कर अरफा बानो कर दिया गया. दोनों का एक बेटा भी है जिसकी उम्र दो साल है.


शादी के 4 साल बाद खुला राज

शादी के करीब चार साल बाद अपूर्वा उर्फ अरफा बानो को पता चला कि एजाज पहले से शादीशुदा है. उसके बाद उसने एजाज से इस बारे में सवाल पूछना शुरू किया. तब एजाज उसके साथ मारपीट करने लगा. परेशान होकर अपूर्वा ने कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर कर दी. कुछ दिनों में उस पर सुनवाई होने वाली थी. एजाज से तलाक के लिए केस फाइल करने के बाद अपूर्वा कर्नाटक के गडग में अकेले रह रही थी. अगले सप्ताह कोर्ट में तलाक पर सुनवाई होनी थी. तलाक याचिका पर सुनवाई से पहले एजाज ने दरिंदगी की इंतहा कर दी. वह अपूर्वा के घर पहुंचा और उस चाकू से हमला कर दिया. एजाज ने अपूर्वा के शरीर पर 23 जगह चाकू मारा।


लव जिहाद को लेकर विवाद

इस मामले के सामने आने के बाद गडग में हंगामा खड़ा हो गया है. कई संगठनों ने इसे लव जिहाद का मामला करार देते हुए आंदोलन शुरू कर दिया है. वैसे पुलिस ने आरोपी पति एजाज को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस कह रही है  कि मामले की जांच की जा रही है.