ब्रेकिंग
बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार में 28 अक्टूबर से बदलेगा मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट; इन जिलों में ज्यादा खतरा✦स्कूल को मिला धमकी भरा ईमेल, अमिताभ बच्चन और दिलजीत समेत कई हस्तियों के नाम का जिक्र; ग्रेनेड हमले में मारने का थ्रेट✦Bihar MLC Election 2026 : 2 बजे तक कहां कितनी वोटिंग? कोसी स्नातक में सबसे ज्यादा, शिक्षक सीटों पर मतदान ने पकड़ी रफ्तार✦बिहार में अब बेल के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार, 2 महीने में जमानत याचिका पर फैसला जरूरी; पटना HC ने जारी की SOP

बिहार : लॉटरी का धंधा चलाता था पार्षद पति, पुलिस ने 42 हजार रुपए और 78 टिकट के साथ दो लोगों को दबोचा

SARAN : छपरा के भगवान बाजार से लॉटरी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने वार्ड-7 की पार्षद के पति रामबाबू और एक अन्य युवक चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है.

बिहार : लॉटरी का धंधा चलाता था पार्षद पति, पुलिस ने 42 हजार रुपए और 78 टिकट के साथ दो लोगों को दबोचा
First Bihar
2 मिनट

SARAN : छपरा के भगवान बाजार से लॉटरी के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने वार्ड-7 की पार्षद के पति रामबाबू और एक अन्य युवक चिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, लॉटरी का धंधा गुदरी बाजार स्थित दुकान स्टार टेलर्स में चल रहा था. पुलिस को घटनास्थल से 42 हजार रुपए और लॉटरी के 78 टिकट भी बरामद हुए हैं. 


बताया जा रहा है कि आरोपी रामबाबू गुदरी बाजार में दर्जी की दुकान चलाता था और वहीं से उसने लॉटरी के टिकट बेचने का धंधा शुरू कर दिया था. इस काम में उसका साथ चिंटू कुमार नाम का एक शख्स भी दे रहा था. पूछताछ में उसने बताया कि हर दिन वह 400 रुपए के हिसाब से लॉटरी के टिकट बेचा करता था.


स्थानीय लोगों ने जब पुलिस से इस बात की शिकायत की तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की जिसमें रामबाबू और चिंटू को 42 हजार रुपए और लॉटरी के 78 टिकट के साथ गिरफ्तार कर लिया.