ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का ह

लूटपाट के दौरान ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी जिले का है जहां अपराधियों ने एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। इस बार सीतामढ़ी के बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रक ड्राईवर को अपना निशाना बनाया है। 


ट्रक ड्राइवर से लूटपाट करने के दौरान अपराधियों ने उसे गोलियों से भून डाला। उसकी गोली मारकर दिनदहाड़े हत्या कर दी। बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने लूट के दौरान हत्या की इस घटना को अंजाम दिया है। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बांध के पास की है। जहां दिनदहाड़े एक ट्रक ड्राइवर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। मृतक की पहचान बेलसंड थाना क्षेत्र के पचनौर गांव निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है। 


बताया जा रहा है कि अजय ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। ट्रक ड्राइवर अजय रुन्नी सैदपुर के शिवनगर बांध से गुजर रहा था  तभी पहले से घात लगाए बेखौफ अपराधियों ने लूट के क्रम में विरोध करने पर ट्रक ड्राइवर को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद मृतक के गांव में आक्रोश व्याप्त है और लोग इस घटना में शामिल अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। फिलहाल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH

FirstBihar संवाददाता