ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

लुटेरी दुल्हन की लीला : दूल्हा और उसके घर वालों को खिलाई नींद की गोलियां, रुपये और गहने लेकर भागी

DESK : दूल्हा और उसके घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर लुटेरी दुल्हन द्वारा सारे रुपये गहने लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है. दूल्हा और उसके परिजन को जब इस बात की जा

लुटेरी दुल्हन की लीला : दूल्हा और उसके घर वालों को खिलाई नींद की गोलियां, रुपये और गहने लेकर भागी
First Bihar
3 मिनट

DESK : दूल्हा और उसके घर वालों को नींद की गोलियां खिलाकर लुटेरी दुल्हन द्वारा सारे रुपये गहने लेकर रफूचक्कर होने का मामला सामने आया है. दूल्हा और उसके परिजन को जब इस बात की जानकारी मिली तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई. उन्होंने थाने में जाकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है. मामले की जांच की जा रही है. 


मामला हरियाणा के रोहतक के बोहर गांव का है. बताया जाता है कि पीड़‍ित सुरेश कुमार ने दलालों के झांसे में आकर छतीसगढ़ की एक युवती के साथ कोर्ट में शादी रचाई जो उसकी उम्र से दस साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलालों को 70 हजार रुपये भी दिए थे. 


शादी के बाद वह परिवार के साथ ऐसी घुलमिल गई कि परिवार वालों का उसने भरोसा जीत लिया. लेक‍िन यह सब एक छलावा साब‍ित हुआ और शादी के कुछ दिन बाद ही दूल्हे और उसके परिवार वालों को नींद की गोलियां खिलाकर गहनों और रुपये के साथ रफूचक्कर हो गई.


पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि उसने छत्तीसगढ़ की एक युवती आरती के साथ तीन महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी जो उम्र में उससे 10 साल बड़ी थी. शादी के लिए उसने दलाल को 70 हजार रुपये एटीएम से निकलवा कर दिए थे. 


शादी के 3 महीने बाद वह नींद की गोलियां खिलाकर गहने और पैसे लेकर फरार हो गई. उसने 70 हजार रुपये अपनी मां के ऑपरेशन के लिए बचा कर रखे थे. वह चाहता है कि वह वापस आ जाए, उसके साथ रहे या यहां आकर उसे कोर्ट में तलाक दे दे. 


पुलिस इस मामले में दुल्हन की तलाश कर रही है. पीड़ित शख्स और उसका परिवार पूरी तरह से सदमे में है. आपको बता दें कि हरियाणा में दूसरे राज्यों से दुल्हन लाने का मामला कोई नया नहीं है. यहां दूसरे राज्यों से शादी कर दुल्हन के जरिए  लूटने का काम करने वाला गिरोह सक्रिय होता जा रहा है.

टैग्स