ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

लॉकडाउन में युवक को मारी गोली, हथियार लहराते हुए क्रिमिनल फरार

GAYA : बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गया से सामने आ रही है. जहां अपराधियों एक बड़ी वा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GAYA :  बिहार में कोरोना महामारी की रोकथाम को लेकर लागू लॉकडाउन के बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर गया से सामने आ रही है. जहां अपराधियों एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. एक युवक को गोली मारकर अपराधी मौके से फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है.


वारदात गया जिले के सिविल लाइन थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने पितमहेश्वर मोहल्ले के शनि मंदिर के पास एक युवक को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे पटना रेफर कर दिया. घायल युवक की पहचान शत्रुध्न भारती के रूप में की गई है.


वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुँचे सिटी एसपी राकेश कुमार ने बताया कि अपराधियों द्वारा गोली मारी गयी है. जख्मी युवक को फिलहाल अस्पताल में भर्ती में कराया गया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. अपराधियों  की पहचान की जा रही है. आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है. बताया कि सुनियोजित तरीके से घटना को अंजाम दिया गया है.


घायल युवक शत्रुध्न भारती के भाई मनोज भारती ने बताया है कि जमीनी विवाद में गोली मारी गयी है. घटना में अतुल सिन्हा, अरविंद चौधरी और बुलबुल साव का नाम बताया जा है. इन्हीं लोगों के साथ जमीनी विवाद चल रहा था. उन्होंने आगे बताया कि उनके भाई को दो गोली लगी है. तीन की संख्या में आये अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ

FirstBihar संवाददाता