ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

लॉकडाउन में पति को नशे की गोली देकर आशिक के साथ थी पत्नी, नींद खुली को हस्बैंड की कर दी हत्या

JAMUI : लॉक डाउन में अवैध संबंध के मामले का लगातार खुलासा हो रहा है. हत्याकांड की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. अवैध संबंध के लिए प्रेमी संग मिलक

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

JAMUI  : लॉक डाउन में अवैध संबंध के मामले का लगातार खुलासा हो रहा है. हत्याकांड की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. अवैध संबंध के लिए प्रेमी संग मिलकर एक पत्नी ने अपने पति को ही मौत के घाट उतार दिया. हत्याकांड के इस सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी मुकेश पंडित को गिरफ्तार किया है.


मामला जमुई जिले का है. जहां जमुई थाना के अंबा गांव में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया. पुलिस ने संतोष साह हत्याकांड के मामले में बड़ा खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी संजू देवी और उसके प्रेमी मुकेश पंडित को गिरफ्तार किया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और मोबाइल को भी जप्त किया है. संतोष साह हत्याकांड मामले में एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि मैनुअल और टेक्निकल जांच में पत्नी संजू देवी पर हत्या में शामिल होने का संदेह हुआ था. इसके साथ ही महिला के प्रेमी मुकेश पंडित को भी अरेस्ट किया गया.


एसडीपीओ ने बताया कि मुकेश पंडित घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है. उन्होंने यह भी बताया कि मृतक की पत्नी के मोबाइल पर एक नशा के दवाई का फोटो है. आशंका है कि पत्नी ने पति को खाने में नशे की दवा खिला दी थी जिसके कारण वह बेहोशी की स्थिति में था. घटना के 1 घंटे पहले तक पत्नी संजू देवी का उसके प्रेमी मुकेश पंडित से लगातार बातें हो रही थीं. मोबाइल फोन जब्त किए जाने के बाद इस बात की संभावना जताई जाने लगी कि मृतक की पत्नी इस मामले में दोषी है.


जमुई में गुरुवार की रात अम्बा गांव में एक युवक की अपराधियों ने गला रेतकर हत्या कर दी थी. युवक की पहचान नरेश साह के 30 साल के बेटे संतोष साह के रूप में की गई. मृतक जमुई थाना के ही उझण्डी गांव का रहने वाला था. वह अपने ससुराल अम्बा में रहता था. परिवार वालों की मानें तो रात के करीब 1:00 बजे मृतक संतोष साह खून से लथपथ घायल स्थिति में छत से नीचे उतर रहा था. उसको देखते ही परिवार वाले उसे अस्पताल जाने की तैयारी कर रहे थे. संतोष झारखंड के धनबाद शहर में ऑटो चलाता था.

टैग्स