ब्रेकिंग
रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन✦रांची में सोशल मीडिया से हो रही शूटरों की भर्ती, हर वारदात का रेट फिक्स, 3 से 50 हजार तक ऑनलाइन डील✦पटना में नकली पानी के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 4 प्रतिष्ठानों में छापेमारी, डुप्लीकेट बिसलेरी की हजारों बोतलें जब्त✦रांची में डबल मर्डर से सनसनी: शादी के एक महीने बाद पत्नी और सास की रॉड से पीट-पीटकर हत्या✦अपनी लोकप्रियता से डर रहे तेज प्रताप यादव? सुरक्षा बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार से लगाई गुहार✦4 नवंबर को शिक्षा विभाग की बड़ी बैठक: सभी DEO-DPO के काम की होगी समीक्षा, ट्रांसफर-पोस्टिंग से लेकर वेतन विसंगति तक पर होगा मंथन

Bihar Crime News: ‘तू डाल-डाल, मैं पात-पात’ शराब तस्करी का नायाब तरीका देख हैरान रह गई पुलिस, जानकर आप भी दंग रह जाएंगे

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए कई साल बीत गए लेकिन शराब के अवैध कारोबार से जुड़े लोग किसी न किसी तरीके से शराब की खेप बिहार पहुंचा रहे है। शराब की तस्करी के नए-नए तरीकों को देखकर पुलिस भी हैरान है.

crime news
लाखों रुपए की शराब जब्त
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर में पुलिस और उत्पाद विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है। शराब माफिया तस्करी के नए-नए तरीके इजात कर पुलिस को हैरान कर दे रहे हैं। उत्पाद विभाग की टीम ने शराब लोड एक बोलेरो को पकड़ा और जब उसकी तलाशी ली तो उसके होश फाख्ता हो गए।


दरअसल, कैमूर उत्पाद विभाग की टीम गुप्त सूचना के आधार पर उत्तर प्रदेश से बिहार की राजधानी पटना जा रही एक टाटा सूमो और एक बोलेरो से भारी मात्रा में शराब जब्त किया। साथ ही तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। दोनों गाड़ियों के सीट के नीचे एवं गेट के पेनल तथा ऊपरी छतरी के भीतर तहखाना बना कर भारी मात्रा में शराब छिपाकर रखी गई थी। टाटा सूमो गाड़ी में मात्र एक ड्राइवर बैठा हुआ था वही बोलेरो में एक ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति बैठा हुआ था। 


बाहर से देखने में गाड़ी पूरी तरह खाली थी लेकिन यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। जब्त शराब लगभग 15 लाख रुपए की बताई जा रही है। दोनों गाड़ियों से विभिन्न जिले के कई नंबर प्लेट भी जब्त किए गए हैं। शराब तस्कर दूसरे जिला में जाते थे तो गाड़ियों का नंबर प्लेट चेंज करके पुलिस से बचने के लिए लोकल नंबर प्लेट लगाते थे। उत्पाद विभाग की टीम गिरफ्तार तस्करों की मोबाइल जब्त कर उनका सीडीआर निकालकर कार्रवाई करने की बात कर रही है। 


उत्पाद अधिक अधीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी से शराब कैमूर के रास्ते पटना ले जाई जा रही है। कैमूर जिला के ऊपरी पुल के पास में एक नजर में गाड़ी में पता नहीं चला कि इसमें शराब रखा हुआ है लेकिन जैसे ही खोला गया भारी मात्रा में शराब बरामद हुआ। बोलेरो से दो आदमी और सूमो से एक शख्स को पकड़ा गया है। अभी पूछताछ की जा रही है। दोनों का मोबाइल जब्त किया गया है। लगभग 15 लाख रुपए शराब की कीमत आंकी जा रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता