ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

Bihar Crime News: कंटेनर से लाखों रुपए की शराब जब्त, यूपी से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप

Bihar Crime News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद दूसरे राज्यों से शराब की खेप लगातार बिहार पहुंच रही है. पूर्णिया में पुलिस ने एक कंटेनर से पांच हजार लीटर से अधिक शराब को जब्त किया है.

crime news
शराब की बड़ी खेप जब्त
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार की पूर्णिया पुलिस ने मंगलवार की देर रात कंटेनर से 5211 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने मुफस्सिल थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। 


एसपी ने बताया कि पूर्णिया पुलिस के द्वारा विदेशी शराब की बड़ी खेप के बारे में लागातार सूचना मिल रही थीा। इसी दौरान जानकारी मिली कि एक कंटेनर में शराब की बड़ी खेप पहुंचने वाली है। इस कंटेनर की आने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम के द्वारा काफी प्रयास के बाद गाड़ियों के भीड़ में से उक्त कंटेनर की पहचान कर बेलौरी ओवर ब्रिज पर रोका गया। 


उन्होंने बताया कि ड्राइवर से पूछताछ किया गया तो उसने बताया कि गाड़ी में जूट का बोरा लदा हैं लेकिन पुलिस टीम के पास पुख्ता सूचना थी। इसलिए कंटेनर को मुफस्सिल थाना लाकर जूट के बोरा को खाली करवाया गया, तो गाड़ी में एक लोहे के चदरा से बना सीलबंद तहखाना पाया गया जो पूरी तरह चारों ओर से वेल्डिंग किया गया था। वेल्डिंग काटने पर तहखाना पूरी तरह शराब से भरा हुआ पाया गया। 


पूछताछ के क्रम में चालक इसकार एवं उपचालक नादिर अली ने बताया गया कि किसी व्यक्ति ने यह गाड़ी इन्हें तिनसुकिया में सौपा है। पुलिस टीम बेकवार्ड व फॉरवार्ड लिंकेज पर काम कर रही हैं। जिस दौरान पुलिस को ट्रक केंटनर में 579 कार्टून नम्बर वन मेक डोवेल कुल 521 लीटर विदेशी शराब, 2 मोबाइल, नागालैण्ड का 2 नम्बर प्लेट, जीपीएस आदि बरामद किया है। 


एसपी ने बताया कि इससे पूर्व मरंगा थाना में हूबहू ऐसे ही गाड़ी से शराब की खेप को जब्त किया गया था। पुलिस लगातार शराब के विरुद्ध काम कर रही है और शराब के कारोबार का मनसा रखने वाले लोगों को किसी भी शर्त पर बख्सा नहीं जाएगा।

रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता