ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दबंगों ने किसान को मार डाला, आरोपी फरार

MUNGER: मुंगेर में दबंगों ने मामूली बात को लेकर एक किसान की हत्या कर दी। घटना हरिनमार थाना क्षेत्र के कारे मंडल टोला बहियार की है जहां इस घटना से ईलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

लाठी-डंडे से पीट-पीटकर दबंगों ने किसान को मार डाला, आरोपी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUNGER: मुंगेर में दबंगों ने मामूली बात को लेकर एक किसान की हत्या कर दी। घटना हरिनमार थाना क्षेत्र के कारे मंडल टोला बहियार की है जहां इस घटना से ईलाके में हड़कंप मचा हुआ है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय जर्मन पटेल के रूप में हुई है। जो हरिणमार पंचायत के रहने वाले थे और पेशे से किसान थे। जर्मन पटेल की हत्या से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।  


घटना का कारण फसल चराने का विवाद बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि जर्मन पटेल बहियार में अपना खेत देखने के लिए गये हुए थे। जब वे अपने खेत पर पहुंचे तब देखा कि दर्जनों की संख्या में लोग उनके खेत में लगी फसलों को मवेशी से चरा रहे थे। 


जब वे खेत से मवेशी को निकालने लगे तब यह खेत में घुसे दबंगों को नागवार गुजरा। लाठी-डंडे से लैश दबंगों ने खेत के मालिक जर्मन पटेल को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। गंभीर रूप से घायल जर्मन को परिजनों ने खगड़िया अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गयी। मृतक हरिणमार पंचायत के पूर्व सरपंच अवधेश पटेल के बड़े भाई थे। घटना को अंजाम देने के बाद पिटाई करने वाले सभी लोग फरार हो गये है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। 


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें