ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार हुए शहीद, एक नक्सली ढेर

LATEHAR: लातेहार जिले के सलैया जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार शहीद हो गये। वही एक नक्सली मारा गया। शहीद राजेश कुमार बिहार के मुंगेर के रहने

लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार हुए शहीद, एक नक्सली ढेर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

LATEHAR: लातेहार जिले के सलैया जंगल में नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार शहीद हो गये। वही एक नक्सली मारा गया। शहीद राजेश कुमार बिहार के मुंगेर के रहने वाले थे। वे जगुआर के डिप्टी कमांडेंट थे। सुरक्षाबलाें ने मौके से छह हथियार बरामद किए हैं। पूरे इलाके में सर्च अभियान जारी है। 


लातेहार के सलैया जंगल में सुरक्षाबलों की झारखंड जन मुक्ति परिषद के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ हुई जिसमें एक नक्सली मारा गया। वही इस मुठभेड़ के दौरान बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए हैं। वे झारखंड जगुआर में कार्यरत थे। नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में घायल डिप्‍टी कमांडेंट राजेश कुमार को हेलीकॉप्टर से रांची मेडिका लाया गया। लेकिन हॉस्पिटल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार बिहार के मुंगेर निवासी लाल बहादुर राय के पुत्र थे। 7 सितंबर 2018  झारखंड जगुआर में योगदान दिया था। राजेश कुमार 12 नवंबर 2007 को बीएसएफ की नौकरी में आए थे। 


बताया जाता है कि गुप्त सूचना मिली थी कि सलैया जंगल में जेजेएमपी के उग्रवादी जुटे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं। इसी सूचना पर झारखंड जगुआर की स्मॉल एक्शन टीम जंगल में सर्च अभियान में पहुंची तो उग्रवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना साधते हुए गोलियां दागनी शुरू कर दी। स्मॉल एक्शन टीम का नेतृत्व बीएसएफ के डिप्टी कमांडेंट राजेश कर रहे थे। उग्रवादियों की गोली से राजेश कुमार घायल हो गये। रांची ले जाने के क्रम में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक उग्रवादी मारा गया। मारे गए उग्रवादी की पहचान नहीं हो सकी है। सुरक्षा बलों की ओर से लगातार हो रही जबावी हमले को देख उग्रवादी मौके से भाग खड़े हुए। मुठभेड़ के बाद जंगल में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें एके 47 सहित छह अन्य हथियार भी बरामद हुआ है।


लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार हुए शहीद, एक नक्सली ढेर

लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार हुए शहीद, एक नक्सली ढेर

लातेहार में नक्सलियों से मुठभेड़ में BSF के डिप्टी कमांडेट राजेश कुमार हुए शहीद, एक नक्सली ढेर