ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

शराबबंदी वाले राज्य में तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे तस्कर, कंटेनर के अंदर होंडा सिटी कार से केन बीयर की बड़ी खेप बरामद

पश्चिम बंगाल के दालकोला से 5 पिकअप वैन और 1 होंडा सिटी कार लेकर ड्राइवर हरियाणा के गुड़गांव के लिए कंटेनर लेकर निकला था। दरभंगा के शराब कारोबारी ने उसे कार की डिक्की में रखकर बियर लाने को कहा था।

BIHAR POLICE
शराब बरामद
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: बिहार में 9 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर आज भी अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे हैं। धंधेबाज तस्करी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। कभी एम्बुलेंस में तो कभी शव वाहन में तहखाना बनाकर शराब की तस्करी करते हैं लेकिन इस बार कंटेनर का इस्तेमाल शराब की तस्करी में किया है। कंटेनर में लदे कार से भारी मात्रा में बीयर बरामद किया गया है। इसे दरभंगा के शराब कारोबारी के आदेश पर लाया गया था। शराब तस्करी के तरीकों को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


कंटेनर में लोडेड कार का इस्तेमाल धंधेबाज शराब तस्करी में कर रहे हैं। यह खुलासा तब हुआ जब सकरी थाने की पुलिस ने कंटेनर की जांच की। इस दौरान पुलिस ने 9 कार्टन शराब कार से बरामद किया। वही एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया। मंगलवार की शाम में जब सकरी थाना क्षेत्र में एक लाइन होटल पर खड़े कंटेनर की जांच करने पुलिस पहुंची तब कंटेनर के अंदर मौजूद ड्राइवर ने अपना नाम प्रमोद कुमार सहनी बताया। वह समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। 


उसने बताया कि कंटेनर में पांच बोलोरो पिकअप वैन लदी हुई है। जिसे बीते सोमवार को पश्चिम बंगाल के दालकोला से लेकर गुड़गांव (हरियाणा) के लिए निकले हैं। रास्ते में आराम करने के लिए रुके थे। संदेह होने पर गश्ती दल ने जब कंटेनर की तलाशी ली तब कंटेनर पर लदे कार की डिक्की में छुपाकर रखे कुल 9 कार्टून केन बियर जो 216 बोतल है जिसे बरामद किया गया। बरामद कार कंटेनर गाड़ी संदीप लोजिस्टिक्स कंपनी की है। 


पांच पिकअप वैन ब्रोकर के कहने पर दालकोला (पश्चिम बंगाल) से गुड़गांव (हरियाणा) ले जा रहा था। कार कन्टेनर पर लदे होंडा सिटी कार की डिक्की से केन बीयर बरामद हुआ है। कंटेनर के चालक ने बताया कि बरामद केन बीयर और शराब दरभंगा के शराब कारोबारी के कहने पर लाया गया था। होंडा सिटी कार दरभंगा के शराब कारोबारी की ही है। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर को जेल भेज दिया है।