ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेलBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलघर में घुसकर चाकूबाजी, युवक की मौत, आक्रोशित लोगों ने बख्तियारपुर थाने पर किया पथरावबिहार के 3 जिलों में वज्रपात से 9 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया मुआवजे का ऐलानपटना में सब्जी बेच रही बुजुर्ग महिला की पिटाई, रणक्षेत्र में तब्दिल हो गया इलाका, CCTV फुटेज आया सामनेगांजा पीकर विमान उड़ा रहा था पायलट!, दूसरी बार भी डोप टेस्ट में फेल

मंत्री के गांव में मॉब लिंचिंग! लापता बच्चे का शव मिलने पर भारी बवाल, पीट-पीटकर महिला की ले ली जान

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां घर से लापता चार साल के बच्चे के शव मिलने के बाद भारी बवाल हो गया है।घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरो

मंत्री के गांव में मॉब लिंचिंग! लापता बच्चे का शव मिलने पर भारी बवाल, पीट-पीटकर महिला की ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां घर से लापता चार साल के बच्चे के शव मिलने के बाद भारी बवाल हो गया है।घटना से गुस्साए बच्चे के परिजनों और ग्रामीणों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की। इस दौरान एक महिला को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना अगरेर थाना क्षेत्र के आकाशी गांव की है।


मृतक बच्चे की पहचान आकाशी गांव निवासी जग्गू सिंह के 4 वर्षीय बेटे शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 4 वर्षीय शिवम अचानक अपने घर से लापता हो गया था। बच्चे के लापता होने के बाद उसकी खोजबून शुरू की गई। इसी दौरान शिवम का शव पड़ोस के रहने वाले दशरथ सिंह के घर के पास से बरामद हुआ। बच्चे का शव मिलने के बाद ग्रामीण उग्र हो गए और दशरथ सिंह के घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी।


मारपीट के दौरान दशरथ सिंह की पत्नी चिंता देवी को गंभीर चोट लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के बाद दोनों पक्ष से कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। बता दें कि जिस गांव में यह घटना हुई है वह बिहार सरकार के मंत्री अनिता देवी का गांव है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता