ब्रेकिंग
‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजबिहार STET 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू... जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म; परीक्षा पैटर्न से लेकर पासिंग मार्क्स तक पूरी डिटेलहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांग‘लखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसे की हो जांच’, सम्राट सरकार से तेजस्वी यादव की मांगAshok Dham Stampede : अशोक धाम भगदड़ पर विजय सिन्हा का बड़ा बयान, ‘बिजली का पोल दूसरी दिशा में गिरा था’, CCTV से खुलेगा हादसे का राजबिहार STET 2026 का ऑनलाइन आवेदन शुरू... जानें कब तक भर सकेंगे फॉर्म; परीक्षा पैटर्न से लेकर पासिंग मार्क्स तक पूरी डिटेलहादसों का सोमवार: लखीसराय से उज्जैन और बंगाल से महाराष्ट्र तक हाहाकार, कहीं भगदड़ तो कहीं आग का तांडवदशरथ मांझी की पुण्यतिथि पर RJD कार्यालय में जुटे दलित-महादलित समाज के लोग, भारत रत्न दिये जाने की उठी मांग

लाखों के इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई

MADHUBANI: पिछले दिनों डीआईयू और सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल से गोपालगंज कंटेनर में बने तहखाना में छिपाकर ले जाये जा रहे दो करोड़ रूपये का गांजा पकड़ा था। जिसके बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर प

लाखों के इंडियन और नेपाली करेंसी के साथ तस्कर गिरफ्तार, इंडो-नेपाल बॉर्डर पर SSB की बड़ी कार्रवाई
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: पिछले दिनों डीआईयू और सीतामढ़ी पुलिस ने नेपाल से गोपालगंज कंटेनर में बने तहखाना में छिपाकर ले जाये जा रहे दो करोड़ रूपये का गांजा पकड़ा था। जिसके बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी थी। नेपाल से गांजा, अफीम और शराब की तस्करी को देखते हुए बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। इसी क्रम में इंडो-नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। 


जिसके पास से भारी मात्रा में भारतीय और नेपाली करेंसी बरामद किया गया है। तस्कर की पहचान हरलाखी के रहने वाले मोहम्मद साजिद हुसैन के रूप में हुई है जिसके पास से एसएसबी ने 3 लाख 10 हजार नेपाली और 13 लाख 73 हजार 500 रूपये भारतीय करेंसी बरामद किया है। 


एसएसबी के सीमा चौकी जानकीनगर चेक पोस्ट में जांच के दौरान इस तस्कर को पकड़ा गया है। जिसे एसएसबी बड़ी सफलता बता रही है। नेपाली और भारतीय करेंसी को साजिद अवैध तरीके से भारत ला रहा था तभी गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी ने उसे दबोच लिया। उसके पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं मिला है। फिलहाल एसएसबी ने करेंसी को जब्त किया है और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।