ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

बिहार : शराब नहीं मंगवाई तो किसान को मार दी गोली, खेत में रोपनी के दौरान वारदात

LAKHISARAI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की डिलीवरी कहीं भी हो जाती है। लखीसराय जिले में हुई ताजा घटना इस बात का सबूत है। लखीसराय जिले के हलसी थाना इलाके में रविवार की शाम एक

बिहार : शराब नहीं मंगवाई तो किसान को मार दी गोली, खेत में रोपनी के दौरान वारदात
Editor
2 मिनट

LAKHISARAI : बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब की डिलीवरी कहीं भी हो जाती है। लखीसराय जिले में हुई ताजा घटना इस बात का सबूत है। लखीसराय जिले के हलसी थाना इलाके में रविवार की शाम एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किसान को करीब से चार पांच गोलियां मारी गई। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने किसान सुरेंद्र यादव को गोली मारी वह उस पर शराब मंगवाने के लिए दबाव बना रहे थे।


पूरा मामला हलसी थाना इलाके के गौरा गांव का है। यहां सुरेंद्र यादव नाम का एक शख्स अपने खेत में रोपनी करवा रहा था। रविवार की शाम जब सुरेंद्र अपने खेत पर था उसी दौरान तकरीबन पांच की संख्या में अपराधी वहां पहुंचे और सुरेंद्र को शराब का इंतजाम करने के लिए कहा।  अपराधियों की बात सुरेंद्र ने नहीं मानी। सुरेंद्र ने साफ कर दिया कि वह ना तो नशा करता है और ना ही दूसरे को नशा करा सकता है। इसके बाद अपराधी भड़क गए और उन्होंने एक के बाद एक के पांच गोलियां सुरेंद्र को मार दी। 


हालांकि इस मामले में एक और पेंच सामने आया है। खबर के मुताबिक सुरेंद्र के भांजे ने दो साल पहले हलसी थाना इलाके के ही एक गांव की लड़की से प्रेम विवाह कर लिया था। सुरेंद्र के भांजे ने जिस लड़की से प्रेम विवाह किया उसी के परिजनों पर हत्या का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र को लगातार धमकियां मिल रही थी कि जिस लड़की से उसके भांजे ने शादी की उसे वापस लौटा दिया जाए। मृतक सुरेंद्र की पत्नी ने तीन लोगों की पहचान कर ली है। यह तीनों सुरेंद्र के भांजे की पत्नी के परिवार वाले हैं। पुलिस इस मामले में आगे तहकीकात कर रही है।

टैग्स