ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मनु महाराज ने कुख्यात नक्सली को दबोचा, DIG के हत्थे चढ़ा एरिया कमांडर

LAKSHISARAI : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा स्पेशल अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सली कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को धर दबोचा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

LAKSHISARAI : नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा स्पेशल अभियान में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. एक बड़े ऑपरेशन में पुलिस ने नक्सली कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को धर दबोचा है. गिरफ्त हार्डकोर नक्सली से पुलिस पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि उसने कई राज को पुलिस के सामने उगला है. 


डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि एक बड़ी सफलता पुलिस के हाथ लगी है. डीआईजी मनु महाराज को मिली सूचना के बाद जमुई और मुंगेर प्रक्षेत्र इलाके में नक्सलियों के पूर्व एरिया कमांडर जय पासवान उर्फ अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया है. जिसके ऊपर लगभग आधा दर्जनों मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं.


डीआईजी मनु महाराज ने बताया  एरिया कमांडर नक्सली जय पासवान लखीसराय जिले के चानन थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर में छिपा हुआ है. इसकी सूचना मिलने के बाद लखीसराय एसपी के द्वारा टीम का गठन किया गया. इस टीम में जमुई पुलिस और कोबरा बटालियन को भी शामिल किया गया. महेशपुर गांव में अरुण पासवान नामक व्यक्ति के घर पर छापेमारी कर कुख्यात माओवादी जय पासवान उर्फ़ अशोक पासवान को गिरफ्तार किया गया. 



डीआईजी मनु महाराज ने बताया कि पूछताछ के दौरान हार्डकोर नक्सली विजय पासवान में कई जानकारी पुलिस को दी है. पूछताछ के दौरान नक्सली ने बताया कि वह नक्सलियों के शीर्ष नेताओं के निर्देश के अनुसार संगठन की मजबूती के लिए युवाओं को संगठन में भर्ती करने सहित लेवी वसूलने का काम करता है. पुलिस से बचने के लिए वे अपने संबंधी अरुण पासवान के घर जाकर छिप गया था. कुख्यात नक्सली जय पासवान पर मुंगेर जमुई लखीसराय में कुल 12 नक्सली कांडों के मामले दर्ज हैं.

रिपोर्टिंग
s

रिपोर्टर

saif ali

FirstBihar संवाददाता