ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लखीसराय में छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, परिवारवाले लगा रहे मदद की गुहार

LAKHISARAI: लखीसराय से शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां टीचर 11वीं की एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना बड़हिया प्रखंड के प्रावि काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर के पंचायत की

लखीसराय में छात्रा को लेकर फरार हुआ टीचर, परिवारवाले लगा रहे मदद की गुहार
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय से शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है, जहां टीचर 11वीं की एक छात्रा को लेकर फरार हो गया। घटना बड़हिया प्रखंड के प्रावि काली स्थान आदर्श लक्ष्मीपुर के पंचायत की है। आरोपी शिक्षक स्व. राजेद्र साव का बेटा गौतम भारती है, जो छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले भागा। 




जब छात्रा का पता नहीं चल पाया तो उसके पिता ने थक-हारकर बड़हिया थाने में नामजद केस दर्ज कराया। लेकिन, लड़की अब तक नहीं मिल पाई है। अब छात्रा के परिजनों की चिंता बढ़ गई है। पीड़ित पिता का कहना है कि उसकी बेटी 17 अगस्त से लापता है। उसकी दोस्तों ने जानकारी दी है कि उस दिन वह शिक्षक गौतम भारती के साथ थी। अब परिजनों का आरोप है कि उसने ही अपनी मां इंदु देवी और शिव कुमार जलान के बेटे राहित कुमार की मदद से छात्रा को किडनैप कर लिया है। 




छात्रा के पिता ने बताया है कि शिक्षक शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वह छात्रा को पढ़ाता था। पीड़ित पिता ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय को भी आवेदन दिया है। इस मामले पर बड़हिया के थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया है कि फिलहाल शिक्षक फरार है, जिसकी खोजबीन जारी है। उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

टैग्स