ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

लखीसराय में 3 माह की बच्ची को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर

LAKHISARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मन कितना बढ़ा हुआ है यह इस लखीसराय की घटन

लखीसराय में 3 माह की बच्ची को सिर में मारी गोली, गंभीर हालत में PMCH रेफर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

LAKHISARAI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो  एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों का मन कितना बढ़ा हुआ है यह इस लखीसराय की घटना से बता चलता है। जहां अज्ञात अपराधियों ने तीन माह की मासूम बच्ची को गोली मार दी। बच्ची जब मां के गोद में थी तभी गोली मारी गयी है। 


गोली लगने से बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन फानन में उसे लखीसराय सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना लखीसराय के  टाउन थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार धर्मरायचक के वार्ड संख्या 6 की है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


बताया जाता है कि बच्ची की मां 25 वर्षीया निभा देवी भी घायल हो गयी है। वो धर्मरायचक के रहने वाले अवध कुमार की पत्नी है। निभा देवी अपनी नवजात बच्ची को गोद में लेकर बैठी हुई थी। तभी अपराधी आए और निभा देवी को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली उनकी बांह को छूते हुए बच्ची के सिर में जा लगी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।