ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

लखीसराय ट्रिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने किया सरेंडर, गोली मारकर एक ही परिवार के तीन लोगों की ले ली थी जान

LAKHISARAI: लखीसराय में पिछले दिनों एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पु

लखीसराय ट्रिपल मर्डर केस: मुख्य आरोपी आशीष चौधरी ने किया सरेंडर, गोली मारकर एक ही परिवार के तीन लोगों की ले ली थी जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LAKHISARAI: लखीसराय में पिछले दिनों एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था लेकिन आखिरकार पुलिस की दबिश से घबराकर उसने एसपी के सामने सरेंडर कर दिया।


दरअसल, बीते 20 नवंबर को छठ महापर्व के समापन के मौके पर लखीसराय के कवैया थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हुए मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की गिरफ्तारी लखीसराय पुलिस के लिए चुनौती बन गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्याकांड़ के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया था। बावजूद इसके आशीष पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ रहा था।


कवैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला में तीन लोगों की हत्या के मामले में मृतक के भाई कुंदन कुमार के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। कुंदन झा ने दुर्गा चौधरी के बेटे आशीष कुमार पर जमीन हड़पने की नीयत से पूरे परिवार हत्या करने के लिए गोलीबारी करने का आरोप लगाया था। कुंदन ने घर के पास सड़क पर स्थित सवा कट्ठा जमीन को हड़पने की नियत से घटना को अंजाम देने की बात कही जा रही थी। 


आशीष चौधरी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। पुलिस आशीष की गिरफ्तारी के लिए लगातार कोशिश कर रही थी लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी। वारदात के एक महीना बीतने के बावजूद ट्रिपल मर्डर के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे लेकिन इसी बीच पुलिस दबिस से घबराकर मंगलवार को आशीष चौधरी ने लखीसराय एसपी पंकज कुमार के समक्ष सरेंडर कर दिया।