ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

कोचिंग में पढ़ने गए स्टूडेंट का अपहरण, अपराधियों ने मांगी 20 लाख की फिरौती

LAKHISARAI : जिले से एक छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है. कोचिंग में पढ़ने गए एक स्टूडेंट को अपराधियों ने किडनैप कर लिया है. बदमाशों ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मा

कोचिंग में पढ़ने गए स्टूडेंट का अपहरण, अपराधियों ने मांगी 20 लाख की फिरौती
First Bihar
2 मिनट

LAKHISARAI :  जिले से एक छात्र के अपहरण का मामला सामने आया है. कोचिंग में पढ़ने गए एक स्टूडेंट को अपराधियों ने किडनैप कर लिया है. बदमाशों ने फोन कर 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. मामला सामने आने के बाद लखीसराय पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला लखीसराय जिले के कबैया थाना इलाके का है. जहां बिलौरी गांव से एक स्टूडेंट के अपहरण का मामला सामने आया है. बिलौरी के रहने वाले स्व रविंद्र यादव उर्फ शोषण यादव के बेटे राजीव कुमार (17) को अपराधियों ने उठाया है. राजीव को छोड़ने के बदले में अपराधियों ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है. इस घटना को लेकर युवक के चाचा ने कबैया थाना में मामला दर्ज कराया है.


पीड़ित परिवार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक राजीव शुक्रवार को सुबह में 5 बजे कोचिंग में पढ़ने के लिए लखीसराय जा रहा था. कोचिंग में पढ़ने वाले कुछ अन्य  बच्चों ने राजीव की साइकिल और किताबें सड़क किनारे पड़ी देखी तो इसकी जानकारी उसके परिजनों को दी. खोजबीन के बाद जब राजीव का पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में मामला दर्ज गया गया.


लड़के के चाचा साधु यादव से बात ने बताया कि राजीव के ही मोबाइल नंबर 9546885493 से उनके नंबर 9097307213 पर एक कॉल आया था, जिसमें उनसे 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई. नहीं देने पर भतीजे से हाथ धो बैठने की भी धमकी दी गई है. फिरौती की रकम देने के लिए बदमाशों ने 3 दिनों का समय दिया है. एसपी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है. पुलिस हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. कोचिंग जाने वाले रास्ते के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. 

टैग्स